Categorized | हरदोई

माननीय कांशीराम के सपनों को साकार करने में अग्रसर मुख्यमंत्री मायावती

Posted on 10 October 2011 by admin

बसपा के संस्थापक माननीय कांशीराम के 5वें परिनिर्वाण दिवस पर कार्यकर्ताओं द्वारा भावभीनी श्रद्धाजंलि दी गईं। गांधी मैदान के प्रांगण में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए प्रदेश के काबीना मंत्री अब्दुल मन्नान ने कहा कि माननीय कांशीराम जी ने अपना पूरा जीवन दलितों पिछड़े कमजोर तबकों के लोगों की भलाई के लिए लगा दिया। अपने को संमर्पित करते हुए सता मूलक समाज की स्थापना की। आज हमारी मुख्यमंत्री मायावती की सरकार उसी को साकार करने में लगी हुई है। सर्वजन सुखाय। सर्वजन हिताय की नीति से समाज के हर वर्ग का वह भला कर रही है। और उन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा में लाने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि बसपा के कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ बसपा की सरकार बनवाकर दिल्ली पहुंचने का लक्ष्य हासिल करना है। और उन्होंने कहा कि समता मूलक समाज की स्थापना से जो चीज बसपा की सरकार का जनाधार बढ़ रहा है इसी से घबरा कर विपक्षी अनर्गल प्रलाप कर रहे है। इस अवसर पर मंत्री रामपाल वर्मा, विधायक नितिन अग्रवाल, वीरेंद्र वर्मा, रजनी तिवारी, राजेश्वरी ने भी अपने विचार रखें जिलाध्यक्ष शिवदत्त  सिंह प्रदीप राजवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in