Categorized | लखनऊ.

होम गार्ड्स स्वयं सेवकों के ड्यूटी भत्ते की राशि 140 रूपये से बढ़ाकर 160 रूपये प्रति दिवस की गयी

Posted on 09 October 2011 by admin

होम गाडर््स स्वयं सेवकों की पूर्व निर्धारित ड्यूटी संख्या
को बढ़ाकर 50335 किया गया, इसमें और अधिक वृद्धि किये जाने के संकेत

होम गार्ड्स विभाग से निष्कासित भूतपूर्व होम गार्ड्स स्वयं सेवकों के बहाली प्रत्यावेदनों पर विभाग द्वारा सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उन्हें गुण दोष के आधार पर लिये जाने का निर्णय

लगभग 10 हजार होम गाडर््स अन्य स्थानों पर कार्यरत्

ड्यूटी के दौरान दुर्घटना से दिवंगत होने पर स्वयं सेवकों एवं अवैतनिक अधिकारियों के आश्रितों को 03 लाख रूपये प्रदान किये जाने का निर्णय

02 करोड़ रूपये की धनराशि से कल्याण कोष की स्थापना

होम गार्ड्स स्वयं सेवकों के ड्यूटी भत्ते की राशि 140 रूपये से बढ़ाकर 160 रूपये प्रति दिवस की गयी है। इसके साथ ही प्रदेश में होम गाडर््स स्वयं सेवकों की संख्या के मद्देनजर सरकार द्वारा पूर्व निर्धारित ड्यूटी संख्या को बढ़ाकर 50335 निर्धारित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि यह संख्या वर्ष 2007-08 में मात्र 25 हजार थी। इस ड्यूटी संख्या में और अधिक वृद्धि किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही होम गार्ड्स विभाग से निष्कासित भूतपूर्व होम गार्ड्स स्वयं सेवकों के बहाली प्रत्यावेदनों पर विभाग द्वारा सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उन्हें गुण दोष के आधार पर लिये जाने का निर्णय भी लिया गया है।
सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए आज यहां बताया कि लगभग 60 हजार स्वयं सेवकों को प्रति माह ड्यूटी प्रदान की जा रही है, जिसमें लगभग 05 हजार स्वयं सेवक सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में भुगतान के आधार पर ड्यूटीरत हैं। लगभग 02 हजार स्वयं सेवक प्रति माह कानून-व्यवस्था की ड्यूटियों में अतिरिक्त रूप से लगाये गये हैं। इसके अतिरिक्त लगभग 03 हजार होम गाडर््स जेल सुरक्षा ड्यूटियों में नियोजित किये गये हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि स्वयं सेवकों के कल्याणार्थ दुर्घटना बीमा योजना लागू की गयी है, जिसके अन्तर्गत ड्यूटी के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होकर दिवंगत होने पर स्वयं सेवकों एवं अवैतनिक अधिकारियों के आश्रितों को 03 लाख रूपये प्रदान किये जाते हैं। उन्होंने कहा कि 02 करोड़ रूपये की धनराशि से कल्याण कोष की स्थापना की गयी है, जिससे होम गाडर््स स्वयं सेवकों एवं उनके आश्रितों को सहायता प्रदान की जाती है। वर्तमान सरकार द्वारा स्मारकों की सुरक्षा हेतु विशेष परिक्षेत्र सुरक्षा वाहिनी की स्थापना की गयी, जिसमें लगभग 850 होम गार्ड्स स्वयं सेवकों को आरक्षी पद पर मेरिट के आधार पर चयनित कर नियमित नियुक्ति प्रदान की गयी।
इसके अतिरिक्त होम गार्ड्स स्वयं सेवकों के कल्याण के लिए अन्य शासकीय विभागों में नियमित पदों यथा पुलिस एवं पी0ए0सी0 में 05 प्रतिशत, कारागार एवं होम गार्ड्स विभाग में 25 प्रतिशत का आरक्षण अनुमन्य है। प्रवक्ता ने कहा कि होम गार्ड्स स्वयं सेवकों के कल्याण एवं बेहतरी के लिए सरकार एवं होम गाडर््स विभाग प्रतिबद्ध है और हर सम्भव कदम उठाये जा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in