Categorized | Latest news, लखनऊ.

जन चेतना यात्रा 12 अक्टूबर से

Posted on 09 October 2011 by admin

कुशासन तथा स्वच्छ राजनीति के लिए समुचे देश में जनजागरण के उद्देश्य को लेकर उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की जन चेतना यात्रा 12 अक्टूबर नौबतपुर से उ0प्र0 में प्रवेश करेगी। 12 अक्टूबर को मुगलसराय में आडवाणी जी जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री आडवाणी के नेतृत्व में जनचेतना यात्रा के स्वागत के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, मैं स्वयं नेता विधानमंडल दल ओम प्रकाश सिंह तथा अनेक प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने पे्रस वार्ता को संबोधित करते हुए आज मुख्यालय पर कहा कि 13 अक्टूबर को श्री आडवाणी जी, कलराज मिश्र के नेतृत्व में उ0प्र0 में निकलने वाली जन स्वाभिमान यात्रा को अपना आशीर्वाद देंगे। इस अवसर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 मुरली मनोहर जोशी वाराणसी रहेंगे और सभा का संबोधित करेंगे। जनसभा का आयोजन भारतमाता मंदिर में किया गया है श्री आडवाणी की जन चेतना यात्रा 13 अक्टूबर को मिर्जापुर होते हुए हनुमना से म0प्र0 में प्रवेश करेगी तथा 18 नवम्बर को हरिद्वार से विजनौर में प्रवेश कर 20 नवम्बर को गाजियाबाद होेते हुए दिल्ली पहुंचेगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में दो चरणों में हो रही जन स्वाभिमान यात्रा के कार्यक्रम की घोषणा की है। जनस्वाभिमान यात्रा 13 अक्टूवर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के नेतृत्व में दीनदयाल धाम मथुरा से प्रारम्भ होगी। जन स्वाभिमान यात्रा के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, अरूण जेटली, जनता दल यू के अध्यक्ष शरद यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी, समेत अनेक वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे। इस यात्रा का संयोजक राष्ट्रीय मंत्री संतोष गंगवार को बनाया गया है।
jan-swabhimaan-yatra-route13 अक्टूबर को वाराणसी के भारत माता मंदिर से प्रारम्भ होने वाली राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र की जन स्वाभिमान यात्रा को पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी रवाना करेंगे। डा0 मुरली मनोहर जोशी, नरेन्द्र सिंह तोमर, साध्वी उमा भारती, वह स्वयं अनन्त कुमार, ओमप्रकाश सिंह समेत अनेक प्रदेश की वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। इस यात्रा का संयोजक शिव प्रताप शुक्ल को बनाया गया है।
श्री शाही ने कहा कि जन स्वाभिमान यात्रा प्रदेश के 34 जिले, 216 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी और लगभग 3 लाख 56 हजार से अधिक लोगों से सम्पर्क करेंगे। पिछले दस वर्षो में उ0प्र0 में भ्रष्टाचार अत्याचार, अनाचार, व्यभिचार, दुराचार जैसी आपराधिक घटनाओं में सर्वाधिक वृद्धि हुई है। प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया हेै। प्रदेश सरकार पर से आम जनता का विश्वास हट गया है। मंहगाई, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न की घटनाओं से आमजन में भय एवं आक्रोश व्याप्त हो गया है। भ्रष्टाचार के कारण गरीबी, अशिक्षा, बेराजगारी, भय, असुरक्षा की भावना से प्रदेश त्रस्त है। भ्रष्टाचार के परिणाम स्वरूप उ0प्र0 विकास में पिछड़ता जा रहा है। सरकार के अनेक मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण सरकार से बर्खास्त हुए। मायावती सहित अनेक मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। सुशासन और स्वच्छ छवि की सरकार के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। बसपा सरकार में जनता का घोर अपमान हुआ है। जिसके कारण पार्टी ने जन स्वाभिमान यात्रा निकालने का निर्णय लिया है।
प्रथम चरण में 13 अक्टूबर को मथुरा से श्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में शुरू होने वाली यात्रा 22 अक्टूबर तक कुल 1295 किमी0 जिसमें मथुरा, आगरा, हाथरस, अलीगढ़, बुलन्दशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, जेपी नगर, सम्भल, चंदौसी, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर जनपदों में तथा दूसरे चरण में 9 नवम्बर से 17 नवम्बर तक 1145 किमी0 तय कर यह यात्रा बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोण्डा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, मऊ, आजगढ़, अम्बेडकरनगर, 16 नवम्बर 2011 को फैजाबाद पहुंचेगी।
श्री कलराज मिश्र के नेतृत्व में शुरू होने वाली यात्रा प्रथम चरण में वाराणसी, चंदौली, सोनभ्रद, भदोही, जौनपुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ, इलाहाबाद, बांदा, महोबा, झांसी तथा दुसरे चरण में हमीरपुर, फतेहपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, ओरैया, इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रूखाबाद, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली, होते हुए फैजाबाद पहुंचेगी। श्री कलराज मिश्र के नेतृत्व में यह यात्रा दोनों चरणों में 2530 किमी0 की यात्रा तय करेगी। यात्रा के समापन के अवसर पर 17 नवम्बर को अयोध्या में एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया है जिसे विजय संकल्प समागम नाम दिया गया है। इस समागम से लोग उ0प्र0 की सत्ता परिवर्तन तथा  सुशासन का संकल्प लेकर गांव-गांव जाएंगे।
जन स्वाभिमान यात्रा 61 जनपदों की 371 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी और लगभग 4 करोड़ 35 लाख मतदाताओं से सीधे संवाद करेगी। प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही 13-14-15 अक्टूबर को कलराज मिश्र के नेतृत्व वाली जन स्वाभिमान वाली यात्रा में तथा 20-21-22 को राजनाथ सिंह के नेतृत्व वाली यात्रा में साध्वी उमा भारती 13-14-15-16 अक्टूबर को काशी से शुरू होने वाली यात्रा तथा 19-20-21 को राजनाथ सिंह जी की यात्रा तथा विनय कटियार 14-15 अक्टूबर को काशी से शुरू होने वाली यात्रा में रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2025
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in