Categorized | लखनऊ.

लोकतंत्र मजाक बनकर रह गया है

Posted on 08 October 2011 by admin

“उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और लूट का साम्राज्य है। लोकतंत्र मजाक बनकर रह गया है। गरीबों, बीमारों और किसानों का पैसा पत्थरों और फव्वारों में लगा दिया गया है। अल्पसंख्यकों  की दशा खराब है। नौजवान बेकारी से कुंठित है। किसान की जबरन भूमि छीनी जा रही है। मुख्यंमंत्री सिर्फ कालाधन और उगाही के फेर में है। इस भ्रष्ट सरकार को हटाकर ही प्रदेश का भला हो सकता है। समाजवादी क्रान्तिरथ इस संकल्प के साथ ही चल रहा है और तब तक चलता रहेगा जब तक वर्तमान मुख्यमंत्री को कुर्सी से हटाकर उनसे उनके कारनामों का हिसाब नहीं ले लिया जाता है।“
8-10-eउक्त उद्गार आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने क्रान्तिरथ से लखनऊ से लेकर सीतापुर तक जगह-जगह जोशीले स्वागत के बीच व्यक्त किए। जनता में इतना उत्साह था कि पूर्व निश्चित स्थानों से इतर कई जगहों पर भी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए और उन्होने क्रान्तिरथ रोककर श्री यादव को फूलमालाओं से लाद दिया। सैकड़ों कारों का काफिला उनके पीछे था। खास बात यह कि मुस्लिम बड़ी संख्या में जगह-जगह इसमें शामिल हुए। बुर्के में मुस्लिम महिलाएं भी श्री यादव के स्वागत में आई थीं। उनको देखने और सुनने के लिए बच्चे और नौजवान पेड़ों तक पर चढ़ गए थे। महिलाओं ने घरों की छतों से उनपर पुष्पवर्षा की। कई जगह पटाखें दगाकर भी उनका स्वागत किया गया। उनके पीछे विशाल कारवां को देखकर लगता था जैसे क्रान्तिरथ की आंधी आ गई हो।
श्री यादव के साथ पूर्वमंत्री श्री भगवती सिंह, साॅसद श्रीमती सुश्ीाला सरोज, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी, क्रान्तिरथ में श्री यादव के साथ थे। एमएलसी श्री यशवन्त सिंह एवं युवा नेता  श्री संजय लाठर, सुनील यादव, आनन्द भदौरिया, नफीस अहमद, राजपाल कश्यप, नावेद सिद्दीकी भी इस यात्रा में शामिल थे।
श्री यादव ने कुर्सी बाजार (बाराबंकी) में 25 हजार से ज्यादा एकत्र जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुसलमानों को आरक्षण की चिट्ठी लिखने से मुसलमानों का भला होनेवाला नहीं हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार ने ही गरीबों, मुस्लिमों, पिछड़ों और किसानों की भलाई नीति बनाई थी और सरकार में उन्हें लाभ पहुॅचाया है। वर्तमान सरकार तो किसानों को बिजली,खाद, बीज, पानी भी नही दे पाई है। उनकी जमीन छीनकर बिल्डरों को बांटती रही है।
उन्होने कहा बसपा राज में अपराधी ही भयमुक्त हैं। छह महीनों में दो सीएमओ की हत्या हो गई। डिप्टी सीएमओ सचान की निर्मम हत्या जेल में हो गई। सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार में संलिप्त है। कई विधायक लूट, अपहरण, हत्या के अपराधों में जेल में बंद है। कई मंत्री लोकायुक्त की सिफारिश पर हटाए गए हैं तो अभी कई और मंत्रियों की जांच चल रही है। मुख्यमंत्री कालाधन को ठिकाने लगाने और ज्यादा से ज्यादा लूट में लगी है। श्री यादव ने आव्हान किया कि लोकतंत्र और जनहित में इस बसपा सरकार को हटाने में जनता सहयोग करे। मायाराज के हटने तक यह समाजवादी क्रान्तिरथ चलता रहेगा।
श्री अखिलेश यादव के पूर्व निश्चित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें आज समाजवादी क्रान्तिरथ यात्रा के चैथे चरण में स्पोर्ट्स कालेज के पास स्वागत के साथ कुर्सी, महमूदाबाद, रेउसा और बिसवां होते हुए सीतापुर जाना था। लेकिन स्वागत स्थल से पहले ही पहाड़पुर चैराहे पर (टेढ़ी पुलिया के पास) श्री पंकज यादव ने बड़ी संख्या में जोशीले नारों के साथ क्रान्तिरथ की अगुवानी करते हुए अपने प्रिय नेता का स्वागत कर किया। स्पोटर््स कालेज पर सर्वश्री गोमती यादव, विजय यादव, अशोक यादव, शकील खाॅ, राम सागर यादव, रामवृक्ष यादव, हनीफ खाॅ, मुजीबुर्रहमान “बबलू“, मो0 एबाद, रामशंकर यादव, जावेद, अशोक यादव देव, संतोष यादव, मुकेश शुक्ला, यामीन खाॅ, राहुल सेन सक्सेना, राजेन्द्र सिंह गप्पू, श्रीमती प्रेमलता यादव, प्रदीप शर्मा ने श्री यादव को फूलमालाओं से स्वागत किया।
श्री यादव आगे बढ़े तो बेहटा पेट्रोल पम्प पर अपने साथियों के साथ श्री राजेश यादव  बबलू ने स्वागत किया। बेहटा बाजार में भारी भीड़ ने उनका उत्साहपूर्ण स्वागत किया। पैकरामऊ में श्री सुभाष यादव और मो0 नसीम मुन्ना अपने साथियों के साथ मौजूद थे। पलका में श्री अखिलेश यादव ने शांति के प्रतीक कबूतर आकाश में छोड़े तो उनके जिन्दाबाद के नारों से आकाश गंूज उठा। लखनऊ- बाराबंकी की सीमा पर हजारों की भीड़ उनके साथ थी।
कुर्सी बाजार बाराबंकी में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का बहुत ही भव्य स्वागत हुआ। यहां पूर्वमंत्री श्री अरविन्द्र सिंह गोप, पूर्व साॅसद श्री राम सागर रावत, पूर्व विधायक श्री फरीद किदवई, श्री जगदीप यादव, सुरेश यादव, राजेश यादव, जरीना उस्मानी, मो0 शाहिद, चै0 कलीमुददीन,पूर्व विधायक रविदास मेहरोत्रा, राम मिलन यादव, अलीम किदवई, कुलदीप वर्मा तथा मौर्य समाज के जिलाध्यक्ष डा0 अम्बरीष कुमार ने अपने प्रिय नेता का शानदार स्वागत किया।
बाराबंकी सीमा पार करते हुए श्री यादव का श्री विकास यादव ने गांव अनवारी में और अमरसंण्डा में स्थानीय समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने समाजवादी क्रान्तिरथ को रोककर अपने प्रिय युवा नेता को मालाएं पहनाई।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रथ का महमूदाबाद, रेउसा, बिसवां, होते हुए सीतापुर पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। जनसमूह के उत्साह के चलते उनकी यात्रा काफी विलम्ब से सीतापुर पहुॅच सकी। श्री यादव आज सीतापुर में ही रात्रि विश्राम करेगें और कल, 9 अक्टूबर,2011 को हरगांव, महौली, सिधौली होते हुए लखनऊ लौटते समय इटौंजा (बक्शी का तालाब) में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in