Categorized | लखनऊ.

निर्णय का स्वागत किया

Posted on 05 October 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आज लोकायुक्त द्वारा प्रदेश सरकार के माध्यमिक शिक्षा मंत्री रंगनाथ मिश्र को जमीन पर अवैध कब्जा करने व आय से अधिक सम्पत्ति और मंत्रिपद का दुरूपयोग करने का दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सी0बी0आई0 से जांच कराए जाने तथा उनको पदमुक्त करने के निर्णय का स्वागत किया है। श्री शाही ने कहा कि इससे पूर्व भी प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों को ऐसे ही आरोपों के चलते अपनी कुर्सी गवानी पड़ी है, अवधपाल, राजेश त्रिपाठी आदि इसके ताजा उदाहरण हैं। बसपा सरकार के मंत्री ही नहीं अपितु कई सांसद तथा विधायक भी भ्रष्टाचार, बलात्कार तथा अपनी निधि की बंदरबांट के आरोपों से घिरे हैं। लोकायुक्त द्वारा हाल के दिनों में दिए गए निर्णयों से यह बात सिद्ध हो गई है कि बसपा सरकार का मंत्रिमंडल भ्रष्टाचार के कुंए में डूबा हुआ है।
श्री शाही ने कहा कि एक प्रकार से इस सरकार के मंत्रिमंडल को महाभ्रष्ट मंत्रिमंडल कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। सरकार ने जनता के विकास के लिए खर्च होने वाले धन को भ्रष्टाचार की भट्टी में झोंक दिया। भारतीय जनता पार्टी मायावती सरकार की इस लूट का पर्दाफाश अपनी 100 घोटालों की पुस्तक में कर चुकी है जिसमें दो लाख 54 हजार करोड़ रूपए के धन की लूट-खसोट को प्रमाण सहित बताया गया है। प्रदेश की मुखिया मायावती सार्वजनिक मंचों पर नोटों की माला पहनकर दो जून की रोटी भी न जुटा पाने वाले लोगों के मुंह पर तमाचा मारती रही है। गरीब जनता का शोषण करना इस सरकार की आदत बन चुकी है।
श्री शाही ने कहा कि महान् समाजसेवी अन्ना हजारे के आंदोलन की उत्तर प्रदेश में प्रासंगिकता है भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठने से बसपा, सपा व कांगे्रस में बेचैनी बड़ी है। भ्रष्ट पार्टियों का आपसी सांठगांठ अब देश व प्रदेश की जनता जान चुकी है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने तथा  सुशासन का राज स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है और जनता का आर्शीवाद लेकर आने वाले 2012 में विधानसभा चुनाव में सरकार बनाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in