रणबीर ने खुशबू और शिखा को अपने टाॅवेल डांस से सम्मोहित कर दिया!

Posted on 03 October 2011 by admin

लिव माइ लाइफ के आगामी एपिसोड में एक नहीं बल्कि दो प्रशंसक रणबीर कपूर के जीवन को पूरे एक दिन जीने का अवसर प्राप्त करेंगे। हरियाणा की 23 वर्षीय खुशबू मिनोचा एवं मुंबई की 22 वर्षीय शिखा शर्मा एक-दूसरे से उस समय ईष्र्या से भर उठी जब उन्हें इस शो में एक साथ उपस्थित होने की बात पता चली। उन्होंने लगातार यह शिकायत की कि, ‘‘यह उचित नहीं है!‘‘
खैर जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया ये दोनों अनेक रोचक गतिविधियों में निमग्न होती चली गयीं। अब बारी थी मुंबई एफसी टीम के साथ एक फुटबाॅल मैच की-यह वही टीम है जिसके साथ रणबीर ने बीइंग ह्यूमन के लिये खेला था। दिन की उत्तरावस्था में यह प्रतिस्पद्र्धा और अधिक मुश्किल होती चली गयी जब लड़कियों से यह कहा गया कि उनमें से किसी एक को ही रणबीर से मिलने का अवसर मिलेगा जो उसके लिये कमरे को बेहतर तरीके से सजाने में सफल होगी। ये लड़कियां तेजी से इस टास्क को करने के लिये तैयार हो गयीं। आखिरकार इसका नतीजा अनमोल जो था। इसी दौरान चैंकाते हुये नीतू सिंह अचानक प्रकट हुयीं और उन्होंने इन्हें स्वादिष्ट ‘कपूर खाना’ खिलाया और रणबीर के विषय में कुछ रोचक बातें बतायीं। लड़कियों ने उनके विषय में और अधिक कुछ भी नहीं पूछा लेकिन उनके मन में ढ़ेर सारी बाते घुमड़ रही थी। शीघ्र ही रणबीर भी आश्चर्यजनक तरीके से वहां पहुंच गये। उनकी सहजता ने लड़कियों को सम्मोहित कर दिया। वह अपने घुटनों के बल चल कर आया और उनके हाथों को चूमा (और माथे को भी) और उनके साथ डांस भी किया। और इतना ही नहीं उसने उनके लिये सावरियां वाला टाॅवेल डांस भी किया। लड़कियां अवाक रह गयीं, उन्हें यह विश्वास नही हो पा रहा था कि यह सच है या केवल एक सपना है?
देखिये लिव माइ लाइफ, इस रविवार, 9 अक्टूबर 2011 को जिसमें खुशबू और शिखा अपने पसंदीदा सुपरस्टार ‘रणबीर कपूर’ से मिलने के लिये झगड़ा करेंगी!

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in