प्रिटी के साथ जुड़ना एक शानदार अनुभूति के समान है: युवराज सिंह

Posted on 03 October 2011 by admin

भारतीय क्रिकेट टीम के नयनाभिराम खिलाड़ी युवराज सिंह काफी फ्लर्ट किस्म के इंसान हैं और प्रिटी जिंटा इस बात से सहमत हैं। युवी को अपने चैट शो अप क्लोज एंड पर्सनल विद पीजेड में स्वागत करने के समय से लेकर अंत तक प्रिटी इस पूरे एपिसोड में उसे गले लगाने से बचती रहीं। मीडिया में यह खबर फैली थी कि आइपीएल के दौरान दोनो एक दूसरे के साथ डेटिंग कर रहे थे। लेकिन जब प्रिटी निर्दोष रुप से इस संदर्भ में युवी के साथ इस विषय में बात कर रही थी तो इस पंजाबी लड़के ने हंसते हुये यह स्वीकार किया कि, ‘‘मैं आप के साथ लिंक-अप होकर काफी शानदार महसूस कर रहा था, लेकिन दुर्भाग्य वश यह सच नही था।’’ इन दोनों ने मिलकर इस बात को सिरे से खारिज किया।

क्रिकेट के सुपरस्टार्स बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं और युवराज भी इसके अपवाद नहीं हैं। उन्होंने प्रिटी के सामने यह स्वीकार किया कि बचपन में उनकी तमन्ना बाल कलाकार के रुप में पंजाबी फिल्म में काम करने की थी और अपने बचपन के दिनों की याद ताजा करते हुये वह बताते हैं कि, उनके पिता ने यह चेतावनी की थी कि यदि वे क्रिकेट नहीं खेलेंगे तो वे उसका पैर तोड़ देंगे। युवराज ने यह स्वीकार किया कि भारत में क्रिकेटर बनने का दबाव काफी मुश्किल में डाल देता है। इसलिये मैं कभी भी अपने बेटे को क्रिकेटर बनने के लिये नहीं कहूंगा। वह इस खेल के बारे में बात करते हुये काफी भावुक हो गये खासकर विश्वकप जीतने की बात को लेकर, टीम से अनेक बार बाहर निकाले जाने तथा आइपीएल सीजन 4 के दौरान प्र्रिटी द्वारा अपनी टीम में चयन न किये जाने को लेकर भी।

अपने मनोरंजक स्वभाव को प्रदर्शित करते हुये युवराज ने तुरंत ही एक क्रिकेट टूर के लिये अपने आप को एक संभावित कैंडीडेट के रुप में पेश किया और प्रिटी ने उसके जवाब में अपने आपको चयन समिति के कठोर अधिकारी के समान पेश किया।

युवराज सिंह को प्रिटी जिंटा के साथ बातें करते देखिये, इस शनिवार 8 अक्टूबर को शाम 7 बजे केवल यूटीवी स्टार्स पर!

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in