Categorized | लखनऊ.

व्यापारी वर्ग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है

Posted on 02 October 2011 by admin

dsc_0317dsc_0383dsc_0370dsc_0378प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा डाॅ. रीता बहुगुणा जोशी ने प्रदेश में चैपट हो रहे व्यापार के लिए मौजूदा सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
डाॅ. श्रीमती जोशी आज जयशंकर प्रसाद सभागार में आयाजित ‘प्रदेश के व्यापार पर अव्यवहारिक नीतियों का दुष्प्रभाव’ विषयक संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बेलगाम नौकरशाही ने व्यापारियों के समक्ष प्रतिकूल परिस्थितियां उत्पन्न कर दी हैं। खुदरा बाजार में विदेशी पूंजी निवेश के विषय पर उन्होंने कहा कि व्यापारियों की भावनाओं का समादर करते हुए शीघ्र ही प्रदेश कांग्रेस का एक शिष्टमण्डल भारत सरकार से मिलकर इसे रोकने के लिए प्रयास करेगा।
संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन डा. नीरज बोरा ने कहा कि यदि व्यापारी खुशहाल रहेंगे तो प्रदेश व देश मंे समृद्धि आएगी। उन्होंने कहा कि आज व्यापारी जितना टैक्स सरकार को परोक्ष रूप में देता है, उसके कही अधिक का राजस्व अपराधी व भ्रष्ट अधिकारी लूट लेते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा की जा रही व्यापारी हितों की अनदेखी उसे मंहगी पड़ेगी।
संगोष्ठी में प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के वाईस चेयरमैन बृजेश गुप्ता ‘चंचल’, प्रदेश संयोजक अमरनाथ अग्रवाल, महासचिव सतीश चन्द गुप्ता, महानगर सेवा दल के चेयरमैन शाकाल जैदी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के महासचिव चन्द्रशेखर वर्मा ने मुख्य अतिथि को चांदी की गदा तथा प्रदेश सचिव श्यामनारायण तिवारी ने प्रतीक चिन्ह भेट किया।
गांधी-शास्त्री जयन्ती की पूर्व संध्या एवं अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर आयोजित इस संगोष्ठी में राजधानी के वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित भी किया गया। सम्मानित होने वालों में श्रीमती कनक जैन, गोविन्द शर्मा, मो. रजा इमाम, भारतभूषण गुप्ता, जगदीश अग्रवाल, मिर्जा मो. आरिफ, पार्षद अमित शुक्ला, ओमप्रताप वैश्य, चन्द्र प्रकाश गर्ग (छंगामल), राजेन्द्र वर्मा (क्लासिक मोटर्स), विनोद कुमार अग्रवाल, विरेन्द्र शुक्ला, लखनलाल गुप्ता, गोपी सरण श्रीवास्तव, राजेश अग्रवाल, चन्द्रशेखर वर्मा, अजय अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव एव शरद रस्तोगी प्रमुख रहे। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और प्रतिष्ठित व्यापारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in