Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी की सरकार में कर्मठ कार्यकर्ताओं को विधायकों से भी ज्यादा सुविधा एवं सम्मान मिलेगा

Posted on 02 October 2011 by admin

1-10-aसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कार्यकर्ताओ का आव्हान किया कि वे अब बिना देर किए अपने-अपने क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियों से मतदाताओं को परिचित कराने में जुट जाएं, घोषित प्रत्याशी को हर तरह से मदद कर चुनाव जिताएं ताकि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बन सके। समाजवादी पार्टी की सरकार में कर्मठ कार्यकर्ताओं को विधायकों से भी ज्यादा सुविधा एवं सम्मान मिलेगा।
श्री यादव पार्टी मुख्यालय में बड़ी संख्या में विभिन्न जनपदों से आए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा चुनाव में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। फरवरी में चुनाव हो सकते है। प्रदेश की बसपा सरकार से ऊबे हुए लोग समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाना चाहते हैं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की समाजवादी क्रान्तिरथ यात्रा से समाजवादी पार्टी के पक्ष में जबदस्त माहौल बन रहा है। जगह-जगह क्रान्तिरथ यात्रा को मिल रहा समर्थन और नौजवानों, महिलाओं तथा अल्पसंख्यकों द्वारा उत्साहपूर्ण स्वागत संकेत है कि जनता का रूझान किधर है। अब इस समर्थन को पार्टी के पक्ष में वोट में तब्दील करना कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा काफी पीछे है। बसपा से सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी का है। समाजवादी पार्टी की नीतियां सबसे अच्छी है। इसकी सरकार ने जनहित में जो निर्णय लिए थे उनकी जानकारी दूसरे प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी ले रहे हैं। किसान, मजदूर, मुस्लिम, पिछड़े सभी के हित की हमने जो योजनाएं लागू की थी उनसे बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए थे। इस बारे में मतदाताओं को जानकारी दी जानी चाहिए।
श्री यादव ने याद दिलाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में ंबाबरी मस्जिद टूटने नहीं दी गई थी। धर्मनिरपेक्षता की रक्षा की गई थी। किसानों को, बुनकरों को तमाम सुविधाएं दी गई थी। कन्या विद्याधन योजना और बेकारी का भत्ता देने का काम समाजवादी पार्टी सरकार मंें हुआ था। पुलिस पीएसी भर्ती में पिछड़े, मुस्लिम नौजवानों की भर्ती की गई थी। उर्दू को रोजी-रोटी का जरिया बनाया गया था। उन्होने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव जीतने का आग्रह किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in