Categorized | हरदोई

गरीब और गरीब बना, अमीर और अमीर बना कैसा शासन या कुशासन

Posted on 02 October 2011 by admin

योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि देश की निति देशी हो या विदेशी हमारा नेता अमीर बन रहा है और जनता बन रही है गरीब ही नहीं मेहनत मजदूरी करनेे वाला मशीनी इंसान नेताओं का रूपया देश ही नहीं विदेश तक पहुंच गया इस व्यवस्था को बदले रामराज्य या राष्ट्र निर्माण की बात करना बेमानी है। बाबा रामदेव ने अपनी स्वाभिमान यात्रा के दूसरे चरण में हरदोई जनपद के लखनऊ रोड़ स्थित आईटीआई के मंच पर पत्रकारों से रूबरू थे बाबा ने कहा कि अगर देश का आर्थिक रूप से समृद्ध और खुशहाल बनाना है तो विदेशी बैंका का कालाधन देश में वापस लाना होगा। अंग्रेजों के जमाने के नियम कायदे कानून सारे एक्ट खत्म कर इस व्यवस्था आमूल चूल परिवर्तन करना होगा। जिसमें 99 प्रतिशत लोगों का फैसला एक प्रतिशत लोगों के हाथों हो। बड़े नोटो की करेंसी को बंद कर दिया जाए। बाबा ने राजबाला की मृत्यु पर कहा कि इसके लिए पूरी तौर से कंेद्र की सरकार दोषी है। बाबा ने सायं काल पत्रकारों से यह भी कहा कि जनप्रतिनिधि ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ और देश व समाज के प्रति प्रेम करने वाला होना चाहिए न कि आज की तरह बेईमान। अच्छे लोग विधानसभा और लोकसभा आप लोग चुनकर भेजेगें तो देश का भविष्य उज्जवल होगा। इसके पूर्व प्रातः 5 बजे से 7.30 बजे तक योग की शिक्षा के महत्व को जनसमुदाय को बताया। बाबा के साथ मंच पर आचार्य स्वदेश, राजकिशोर भी साथ दे रहे थे बाबा योग गुरू की सपा के प्रदेश अखिलेश यादव के साथ उनके रेलवे गंज प्रवास पर 20 मिनट की गुप्तगूं जो अकेले में हुई थी राजनीतिक हल्कें में उसको ज्यादा महत्व दिया जा रहा है जो हरदोई में आने से पूर्व ही सांसद ऊर्षा वर्मा के साथ तय हो गई थी ऐसा कहा जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in