माही गिल और जिम्मी शेरगिल यूटीवी बिन्दास के डेट ट्रैप में समीना और रौनक को उनके अत्यंत खराब डेट पर ले गये

Posted on 29 September 2011 by admin

11-7यह समय है आप के लिय अपने प्रिय मित्र को यूटीवी बिन्दास के शो डेट ट्रैप मंे सबसे खराब डेट पर ले जाने का! सैफुल्ला एवं गुरप्रीत ने बोल्ड और सेंसेशनल माही गिल तथा हैंडसम जिम्मी शेरगिल के साथ मिल कर उनके मित्रों को सबसे भयावह डेट पर ले जाने का स्वांग रचा है। यह एक ऐसा डेट होगा जो दोनो ही प्रतिभागियांे एवं दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोट पोट कर देगा।

देखिये इन दो प्रतिभागियों को एक पुरस्कार राशि जीतने के लिये जान बूझकर अपने बेस्ट फ्रेंड्स-समीना एवं रौनक को उनके सबसे खराब डेट पर ले जाते हुये!

पहले ट्रैप के तहत समीना को एक रेस्त्रां मे साहिल से मिलवाया जाता है। साहिल बासी चाकलेट्स से भरा हृदय के आकार का एक बाॅक्स देता है और ऐसी हर तरह की हरकत करता है जिससे उसे खीज हो, अपनी भूतपूर्व गर्ल फ्रेंड के विषय में बातें करने से लेकर मजाकिया कविता सुनाने तक वह अनेक उबाऊं हरकत करता है तथा अपने मित्र कूकी को बुलाता है जो मजाकिया योगाभ्यास सिखाना शुरु कर देता है। इसके साथ ही माही समीना को लेकर काफी दुखी हो जाती है, जो एक विचित्र स्थिति में फंस जाती है। माही ने कहा कि, ‘‘मुझे इस शो में बहुत मजा आया और मैं इसमें दोबारा आना चाहूंगी, लेकिन उस व्यक्ति के रुप में नहीं जो ट्रैप किया जाता है।’’

दूसरा ड्रामा जिम्मी शेरगिल और गुरप्रीत से ताल्लुक रखता है, जिसमें वे अपने मित्र रौनक को एक रेस्त्रां में बुलाते हैं, जहां पर वह नफीसा (अभिनेत्री) से मिलता है। इस शो को अत्यंत रोचक बनाते हुये नफीसा उसे तंग करने का हर संभव प्रयास करती है। इस ट्रैप से जिम्मी काफी प्रभावित होता है तथा अभिनेत्री के मनोरंजक अभिनय के लिये उसकी प्रशंसा के पुल बांध देता है। जिम्मी ने कहा कि, ‘‘इस शो का हिस्सा बनना काफी मनोरंजन रहा है, मैंने इसके पहले कभी भी अपने मित्र के साथ ऐसा मजाक नहीं किया और यह कभी नहीं चाहुंगा कि मेरे साथ ऐसा मजाक किया जाये।‘‘

देखिये कौन विजेता का ताज पहनेगा, क्योंकि माही और जिम्मी सैफुल्ला एवं गुरप्रीत के साथ मिल कर एक ईविल क्यूपिड की भूमिका निभाने जा रहे हैं और इस एपिसोड को एक आनंददायी शो में तब्दील करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

देखिये इस जोरदार ऐक्शन को डेट ट्रैप 2 में इस शुक्र्रवार 30 सितंबर को सायं 7 बजे केवल यूटीवी बिन्दास पर!

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in