Categorized | लखनऊ.

समाज के सभी वर्गो की राजनैतिक, आािर्थक और सामाजिक भागीदारी सुनियाजित हो इसका प्रयास

Posted on 29 September 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आने पर सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करेगी। समाज के सभी वर्गो की राजनैतिक, आािर्थक और सामाजिक भागीदारी सुनियाजित हो इसका प्रयास करेगी।
उक्त बातें आज लखनऊ में सम्पन्न हुए सामाजिक न्याय सम्मेलन (पिछड़े वर्ग) में कही गई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट एक बड़े उद्देश्य और दैवीय सोच के आधार पर लागू किए जाने का हमने फैसला लिया था। उन्होंने सवाल किया कि जब उस समय का कदम स्वागत योग्य कदम था तो बीएसपी ने फिर इसे क्यों रद्द किया। कानून हमने बना दिया था। हम इंसाफ और इन्सानियत की राजनीति करते हैं, इन्साफ करना क्या अपराध है? हम केवल सरकार बनाने नहीं बल्कि देश और समाज बनाने के लिए राजनीति करते हैं।
img_2360उन्होंने कहा कि जो लोग लम्बे समय तक हिन्दुस्तान की बागडोर संभाले हैं उन्होंने आपको गरीब और बेरोजगार बनाया। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी की तारीफ करते हुए बिहार के विकास की चर्चा की। श्री सिंह ने कहा कि जहां बिहार में विकास दर 11 फीसदी है वहीं उ0प्र0 में यह मात्र 6 फीसदी है। इसका जवाब तो जनता को चाहिए। मिशन मानकर समाज में काम करने की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने कहाकि किसी के बहकावे में आने की कोई जरूरत नही है। इस सरकार ने ठेकों का परम्परागत रूप से कार्य कर रहे लोगों से यह कार्य छीनकार एक पूंजीपति को दे दिया। क्या इन वर्गो के लोगों को धनवान बनने का हक नहीं है। भाजपा का बेहतर और जन-कल्याणकारी सरकार चलाने का रिकार्ड है। स्वाभिमानी भारत के निर्माण से ही सामाजिक न्याय मजबूत होगा जो भाजपा ही कर सकती है।
भाजपा नेता उमा श्री भारती पूर्व मुख्यमंत्री म0प्र0 ने अपने संबोधन में कहा कि रामराज्य के लिए पिछड़े दलितों का साथ जरूरी है। ताकत के बावजूद भागीदारी के लिए याचना करनी पड़ती है। एकता के अभाव के कारण यह ताकत पिछड़ रही है। उन्होंने राष्ट्रवाद की गंगा और बहने की बात कहते हुए कहा कि ’वालमार्ट’ जिस दिन भारत आएगा, उसमें सबसे पहले मैं आग लगाने का काम करूंगी। जिनके जिम्मे पिछड़ों ने चैकीदारी का काम दिया उन्होंने लूटमारी कर ली। भ्रष्टाचार के कारण गरीब की स्वास्थ्य, गरीब का राशन लूट की भेंट चढ़ गया है।
उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में सरकार बनाने के लिए न हम समर्थन लेंगे न समर्थन देंगे। सत्ता में आने पर भ्रष्टाचार के नियत्रण का दावा करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के दायरे में जो भी आएगा उसकी जांच होगी, बिहार की तर्ज पर भ्रष्ट लोगों की सम्पत्ति जब्त कर उनके घरों में स्कूल, अस्पताल चलाए जाएंगे। राज्य की कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार पर बोलते हुए कहा कि उ0प्र0 वसूली राज्य बन गया है। राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा उनके गरीब के घर जाने की बात आती है। बेहतर तब होगा जब वह गरीब राहुल गांधी के घर कुर्सी पर बैठकर पकौंड़ी खाएगा। भाजपा जातिवाद के बजाय राष्ट्रवाद की राजनीति करती है। रोटी और रोजगार की हम बात करते हैं। सरकार पत्थर के बुत खड़े कर रही है और जिन्दा लोगांे को गोली से उड़ा रही हैं। अधिकार मांगने के तरीके दो होते है एक गीदड़ का एक शेर का। मैं चाहती हॅॅू आप हक और अधिकार के लिए शेर की तरह कार्य करंे। इस सबके लिए एकजुटता जरूरी है। आप एकजुट हो हम ताकत देंगे।
भाजपा अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भारत को आगे ले जाना है तो पिछड़ों को आगे बढ़ाने के प्रयास किए जाने चाहिए। इसके लिए राजनैतिक इच्छा शक्ति की जरूरत है। भाजपा सत्ता मे ंआने पर सामाजिक न्याय समिति की सिफारिशें लागू करेगी। साथ ही इनकी राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक भागीदारी सुनिश्चित करेगी। सामाजिक न्याय सम्मेलन में पारित प्रस्ताव को घोषणा-पत्र में शामिल किए जाने की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि बसपा सरकार की भाई-चारा कमेटी, भाई को चारा बनाकर खा गई है। पूंजीपतियों के हाथों में यह सरकार खेल रही है। उद्योगपति पोन्टी चढ़ढा सरकार पर हावी है। गरीबों के काम छीनकर इन्हें दिए जा रहे हैं। 1100 करोड़ की छात्रवृत्ति पिछड़े वर्ग के छात्रों को नहीं मिली। 750 करोड़ की व्यवसायिक शिक्षा की प्रतिपूर्ति बाकी है। भाजपा ने तय किया कि पार्टी की युवा शाखा, युवा मोर्चा इसके लिए संघर्ष करेगा। ग्रामीण कुटीर उद्योगों की स्थापना पर बल दिया। बुनकरों के पलायन पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि पारम्परिक व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए सत्ता में आने पर पार्टी योजनाएं बनाएगी, कार्य करेगी। पिछड़े वर्ग के लोगों को टिकटों में भी अच्छी भागीदारी का वादा करते हुए प्रदेश की जनता  से आसुरी सत्ता को खत्म करने में साथ देने का आह्वान किया।
वरिष्ठ नेता एवं लखनऊ के सांसद लालजी टण्डन ने आए हुए अतिथियों को स्वागत करते हुए कहा मजहब के नाम पर आरक्षण के मांग का समर्थन यह सरकार कर रही है। आज इनके कृत्य से डा0 अम्बेडकर की आत्मा रो रही होगी। हम किसी का हक छीनना नहीं चाहते वरन् जिसका जो हक है उसे दिलाना चाहते हैं। परिवर्तन का आवाह्न करते हुए कहा आप जाकर जनता में बताएं की आप कहा ठगे जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन सुशील शाक्य संयोजक ने किया, अध्यक्षता बृजभूषण कुशवाहा ने की।
कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, किसान सांसद रमाकान्त यादव, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, माटीकला बोर्ड चैयरमैन बिनोद, प्रदेश मंत्री जशवंत ंिसह सैनी, प्रमुनाथ सिंह, अनुपमा जायसवाल, सूर्य प्रकाश पाल आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री संतोष गंगवार, अशोक प्रधान, पूर्व महामंत्री संगठन संजय जोशी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी, नेता विधान परिषद डा0 नेपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, प्रदेश प्रवक्ता सदस्य विधान परिषद सदस्य हृदय नारायण दीक्षित, विजय बहादुर पाठक, आनन्द रत्न मौर्य और साध्वी निरंजन ज्योति,  बाबूलाल बलवंत, जसवंत सैनी, प्रभुनाथ चैहान, बाबूराम निषाद, गोपाल अंजान, रमेश एकलब्य एवं प्रकाश पाल, अनामिका चैधरी, हरिनारायण राजभर, चिरंजीव चैरसिया, राम जियावन मौर्य, केशव मौर्य, डा0 कंचन जायसवाल, सन्तराज यादव, आशा मौर्य आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in