Categorized | लखनऊ.

पत्रकार एसोसिएशन ने किया महामहिम राज्यपाल रामनरेश यादव का भव्य स्वागत

Posted on 29 September 2011 by admin

102मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल रामनरेश यादव के सम्मान में पत्रकारों द्वारा आयोजित कार्यक्रम से सामाजिक सद्भावना, सांप्रदायिक एकता एवं जनता सरकार व पत्रकारों के मध्य सामंजस्य का संदेश जनमानस में प्रेषित हुआ। उ0प्र0 जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन द्वारा 1 कैन्ट रोड, कैसरबाग स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित अभिनन्दन समारोह में एसोसिएशन के शुभचिन्तक एवं मार्गदर्शक मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री रामनरेश यादव का 21 किलो की माला पहनाकर चेयरमैन अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल वहीद, महामंत्री अजय वर्मा, सचिव जुबैर अहमद, जिलाध्यक्ष डी0पी0 शुक्ला, कोषाध्यक्ष अभय अग्रवाल ने स्वागत किया।
इस मौके पर अरमान खान की सिक्योरिटी एण्ड सेफ्टी टाइम्स अंग्रेजी मासिक पत्रिका का विमोचन राज्यपाल द्वारा किया गया तथा पं0 हरि ओम शर्मा ने अपनी पुस्तक  , महामहिम राज्यपाल को भेंट की।
इस अवसर पर महामहिम रामनरेश यादव जी ने एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं अन्य जिलो से आये पत्रकारों का धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया और उन्होंने अपने स्नेहिल भाव से कहा कि यह एसोसिएशन धर्मनिरपेक्ष एकता रूपी कार्य कर रही है और आने वाली कार्यशैली से ऊंचाइयों पर जायेगी। उन्होंने कहा कि जीवन में कठिनाइयां आती है और उन कठिनाइयों का सामना करके इंसान सीखता है और ऊंचाइयों की ओर जाता है। इस अवसर पर महामहिम के सम्मान में बोलते हुए अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने एसोसिएशन को सदैव नैतिक समर्थन देने के लिए महामहिम सहित सभी शुभचिन्तकों को धन्यवाद दिया तथा पत्रकारों की सत्य के साथ भ्रष्टाचार एवं कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार से सहयोग की अपेक्षा की। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनीता सहगल द्वारा किया गया।
इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर एसोसिएशन के संरक्षक स्व0 पंचमलाल वर्मा को श्रद्धांजलि दी गयी।
इस मौके पर महामहिम के पुत्र श्री कमलेश तथा पत्रकार पं0 हरिओम शर्मा, वकार रिजवी, एम0एम0 मोहसिन, संजय गुप्ता, तौसीफ हुसैन, छायाकार आरिफ मुकीम, आशू सिद्दीकी, मुस्ताक वेग, अनिल चन्द्र, फिरोज खान, राजेश गुप्ता, संदीप, प्रमिल द्विवेदी, अयाज अहमद, आसिफ उल्ला खां सतीश कुमार कुशवाहा, विपिन वर्मा, दिनेश सहगल, तारिक खान, जावेद अब्बासी, मो0 जाहिद, अमरजीत कुरील, अनूप वर्मा आदि सहित सैकड़ों पत्रकार बन्धु एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in