Categorized | लखनऊ.

सैंकड़ो लोगो ने राष्ट्रीय लोकमंच की सदस्ता ग्रहण की

Posted on 29 September 2011 by admin

राष्ट्रीय लोकमंच के प्रदेष कार्यालय में प्रदेष सचिव एवं लखनऊ जिला प्रभारी के नेतृत्व में और लखनऊ युवाजिलाध्याक्ष नितिन अग्रवाल की अध्यक्षता में एक वृहद सदस्ता ग्रहण समारोह हुआ जिसमें काग्रेस छोड़कर लखनऊ से हाजी मुबारक अली खाँन फैय्याज अहमद खाँन, एजाज अहमद,कमाल खाँन, साबित खाँन, सीतापुर से अफाक अहमद खाँन उर्फ गुड्डू भाई, नसीम अकबर, गोमती देवी राजवंषी,गुड्डू भार्गव व बसपा छोड़कर सीतापुर से डा. चन्द्र कुमार गौतम, राम स्वरूप नायक रमाबाई नगर से राम चन्द्रपाल षषीकान्त षुक्ला व लखनऊ पष्चिमी विधानसभा से दीपक राजपूत विनय षुक्ला, विनय श्रीवास्तवा, अनुभव षुक्ला, विनय द्विवेदी,मुकेष कुमार, अजय श्रीवास्तव आदि सैंकड़ो लोगो ने राष्ट्रीय लोकमंच की सदस्ता ग्रहण की।
इस मौके पर श्री खाँन ने अन्य पार्टियों से आए हुए सभी कार्याकार्ताओ का स्वागत किया अैार उन्होने कहा कि राष्ट्रीय लोकमंच परिवार में आप लोग एक अहम व जिम्मेदार के रूप में कार्य करते हुए माननीय अमर सिंह जी की नितियों को जन जन तक पहुचाऐ तथा संगठन को मजबूत करते हुए पार्टी को 2012 में एक मजबूत, ईमानदार और विकासषील सरकार बनाने में पूरा सहयोग करे।
सदस्यता ग्रहण समारोह की अध्यक्षता कर रहे लखनऊ युवा जिला अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकमंच 403 सीटो पर उम्मीदवार खड़ा करेगे जिसमें पार्टी युवाओ को 30 प्रतिषत स्थान देगी। ताकि युवा भी प्रदेष की राजनिति में अपना सहयोग दे सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in