समाजवादी क्रान्तिरथ - तीसरे चरण की यात्रा

Posted on 28 September 2011 by admin

28-09-c-sandila-2 समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव आज समाजवादी क्रान्तिरथ पर सवार होकर अपने तीसरे चरण की यात्रा के पहले दिन जब लोहिया पार्क, चैक लखनऊ से हरदोई की ओर चले तो मलिहाबाद, संण्डीला, बालामऊ, बघौली और बिलग्राम में उनको दो दर्जन स्थानों पर रोककर फूलमालाओं से लाद दिया गया। महिलाओं ने उनपर पुष्प वर्षा की। जोशखरोश से भरे नौजवानों ने उनके रथ के साथ दौड़ लगाते हुए खूब नारेबाजी की और अपने प्रिय नेता के जिन्दाबाद के नारों से आकाश गुंजा दिया। श्री यादव रात्रि विश्राम हरदोई में करेगें।
श्री अखिलेश यादव ने तीसरे चरण की यात्रा के पहले दिन की शुरूआत चैक, लखनऊ स्थित समाजवादी महानायक डा0 राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण केे साथ किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद श्री अहमद हसन एवं प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी मौजूद थे।
श्री अखिलेश यादव ने अपने स्वागत में एकत्र विशाल जनसमूह को स्थान-स्थान पर सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता बसपा की भ्रष्ट सरकार से ऊब गई है। जनता इसको हटाने के लिए चुनावों का इंतजार कर रही है। मुख्यमंत्री बिना बजट और बिना ढांचे के नए जिलों की घोषणा कर रही है। ये चुनावी घोषणा है और जनता के भरमाने के लिए है।
श्री यादव ने बसपा राज पर प्रहार करते हुए कहा कि किसानों, गरीबों का सारा पैसा मुख्यमंत्री खा गई है। इस सरकार के साढ़े चार साल में मंहगाई, भ्रष्टाचार और बेकारी बढ़ी है। समाज के हर वर्ग को इसने अपमानित किया है। जब तक यह अत्याचारी और तानाशाह सरकार नहीं हटती है तब तक क्रान्तिरथ यात्रा चलती रहेगी। उन्होने आम जनता से अपील की कि वह अगले विधान सभा चुनावों में विकास के लिए समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत दे। भाजपा और बसपा कई बार सीएम-पीएम बनाने में एक दूसरे के मददगार रही हैं। इससे सावधान रहने की जरूरत है।
श्री यादव ने कहा कि बसपा सरकार अन्यायी सरकार हैं। उसने मुस्लिमों, किसानों सब के हक मारे हैं। विकास और निर्माण कार्यो के मद के पैसे पत्थरों पर फूंक दिए है। उसमें भी अपना मोटा कमीशन वसूला है। इस सरकार के रहते समाज में कोई सुरक्षित नहीं रह सकता है।
बड़ी संख्या में मौजूद हाईकोर्ट, लखनऊ बेंच के अधिवक्ताओं सर्वश्री जगन्नाथ यादव, देवीबख्श सिंह सहजराम यादव, मधुलिका यादव, सरदार एम0पी0 सिंह सहित श्री सुशील दीक्षित, विजय यादव, अशोक यादव आदि ने समाजवादी पार्टी प्रमुख का अभिनन्दन किया।  दूधमण्डी में तलवार और  पगड़ी से श्री अखिलेश यादव का  सम्मान किया गया। श्री शारदा प्रताप शुक्ल यहा अपने साथियों सहित मौजूद थे। ठाकुरगंज चैराहा पर श्रीमती लता बंसल, अनुराग पाण्डेय, सुशील पाण्डेय एवं श्रीमती सुरेश चैहान ने स्वागत किया। हुसैनाबाद में बुक्कल नवाब, मो0 शाहिद, यामीन खाॅ ने मुस्लिम धर्मगुरूओं के साथ क्रान्तिरथ यात्रा का स्वागत किया। यहां बड़ी तादाद में मुस्लिम महिलाएं एवं स्कूली छात्राएं भी मौजूद रही। कोनेश्वर चैराहे पर श्री मनीष यादव ने नौजवानों की भीड़ के साथ स्वागत किया। बालागंज चैराहे पर मो0 एबाद, जरीना उस्मानी ने युवा नेता का स्वागत किया।
श्री यादव का समाजवादी क्रान्तिरथ जब महीपतमऊ पहुॅचा तो वहां भारी भीड़ घंटों से उनका इंतजार कर रही थी। यहां श्री जलील अहमद ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को एक लाख एक हजार की थैली भेंट की। यहां श्री जगदीप यादव ने अपने नेता का भव्य स्वागत कराया।
दुर्गागंज काकोरी में श्री रामगोपाल यादव, श्री इंदल रावत, श्री रामशंकर यादव एवं श्री गोमती यादव ने स्वागत किया। कोलाकुआं और गुधड़िया में जनसमूह ने क्रान्तिरथ रोककर श्री यादव को फूलमालाओं से लाद दिया। रहीमाबाद मंे श्री सेवक लाल रावत, महमूदनगर में अब्दुल हाजी सईद, मलिहाबाद मे श्री जावेद, सुरेश यादव एवं कुू0 बलवीर सिंह ने रथ यात्रा का स्वागत किया। दुबग्गा मे श्रीमती सुशील सरोज, साॅसद एवं प्रमोद ने श्री अखिलेश यादव को ताज पगड़ी एवं तलवार भेंट की, रहीमाबाद में सर्वश्री दीपक यादव, संतोष यादव, चन्द्रपाल पासी, ने मलिाहाबाद चैराहा पर सर्वश्री सरोज यादव, जावेद खाॅ, कमाल फातिमी एडवोकेट, नदीम खाॅ, जयपाल पथिक, कमलेश गुप्ता एडवोकेट, संजय पाठक, अजय पाठक आदि ने स्वागत किया।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के स्वागत में मलिहाबाद और रहीमाबाद में 10-10 हजार से ज्यादा भीड़ उमड़ पड़ी थी।  कारो और मोटर साइकिलों का काफी लम्बा काफिला चल रहा था।  इससे उनको 25 कि0मी0 का रास्ता तय करने में चार घंटे लग गये। श्री यादव के साथ क्रान्तिरथ में सर्वश्री अहमद हसन, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद एवं प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी साथ चल रहे थे।
सर्वश्री  नफीस अहमद एवं रामसागर यादव, राजपाल कश्यप, जिलाध्यक्ष श्री शराफत अली, राजेश यादव तथा महावीर सिंह और साॅसद श्रीमती सुश्ीाला सरोज, श्रीमती माला द्विवेदी एवं श्रीमती जरीना उस्मानी, राजा चतुर्वेदी, राशिद अली, प्रदीप शर्मा, मो0 हनीफ खाॅ, मुदस्सिर हसन, चंद्रिका पाल ने भी  श्री यादव के साथ रथ यात्रा में शिरकत की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in