Categorized | लखनऊ.

सरकार आमजन का मूल समस्याओं से ध्यान हटाना चाहती हैं

Posted on 28 September 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में नये जिलों के गठन को चुनावी लाभ से लिया गया फैसला बताया। प्रदेश प्रक्ता हरद्वार दुबे ने कहा कि अपने कार्यकाल के अन्तिम वर्ष में सरकार इस तरह के फैसले लेकर आमजन का मूल समस्याओं से ध्यान हटाना चाहती हैं।
आज पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री दुबे ने कहा कि पूरे पश्चिमी उ0प्र0 में आपराधिक ग्राफ केन्द्र की मंहगाई की तरह बढ़ रहा है। अभी सहारनपुर में सर्राफा व्यापारी को गोलियों से छलनी कर दिया गया। लूट, छिनैती व अपहरण से अखबार भरे पड़े हैं। ऐसे में मूल विषय से ध्यान हटाने के लिए यह सरकार रोज नए-नए नाटक कर रही है। अब तो आए दिन व्यापरियों के यहां डकैतियाॅं तक पड़ रही हैं। अभी लखनऊ के व्यापारी के घर में डकैती की घटना घटित हुई। प्रदेश में अपराधियों के होंसले बुलन्द हैं।
श्री दुबे ने कहा कि दरसल भ्रष्टाचार में आकण्ठ डूबी यह सरकार कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह फेल हो गई है। सरकार अपने विरूद्ध बन रहे जनमानस को अन्य मुद्दों से भटकाना चाहती है। उन्होंने मुख्यमंत्री के दौरे को जनता के लिए परेशानी का सबब बताया। पिछले दौरों में भी आमजन को उनसे मिलने से रोका गया था। पीड़ित जन का उनसे कोई संवाद नही हुआ। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में मुख्यमंत्री से जनता मिल नही पाई। मुख्यमंत्री का जनता से कोई सरोकार नहीं है।
प्रदेश प्रवक्ता ने मांग की है कि मुख्यमंत्री के दौरों में होने वाले खर्चों को सार्वजनिक किया जाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in