Categorized | लखनऊ.

माननीया मुख्यमंत्री जी ने महाराजा अग्रसेन जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

Posted on 28 September 2011 by admin

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री माननीया सुश्री मायावती जी ने महाराजा अग्रसेन जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
एक बधाई संदेश में माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने अपने शासनकाल में सामाजिक एकता और सद्भाव को सुदृढ़ करते हुए सर्वसमाज के कल्याण का जो संदेश दिया, वह वर्तमान परिवेश में और अधिक प्रासंगिक हो गया है।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर वैश्य समाज को खासतौर पर बधाई देते हुए कहा कि देश की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति में इस समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वैश्य समाज आगे भी देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाता रहेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in