Categorized | फैजाबाद

समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 28 September 2011 by admin

27-09-aसमाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के समक्ष आज बड़ी संख्या में जनपद फैजाबाद के वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और सन् 2012 में विधान सभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत में लाने के लिए एकजुट प्रयास करने का भरोसा दिलाया। श्री यादव ने उम्मीद जताई है कि नए साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी तथा अयोध्या से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी     श्री पवन पाण्डेय भी उपस्थित थे।
आज जिन भाजपाई नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की उनमें उल्लेखनीय है सर्वश्री भगौती यादव प्रधान देवकाली, मुकेश मौर्या, छुट्टन यादव तथा लक्ष्मन यादव सभी (बीडीसी), भोलानाथ वर्मा ग्राम प्रधान, राजाराम यादव पहलवान, रघुनाथ मौर्या, संतोष मौर्या, रामकुमार यादव, महावीर, देवी प्रसाद, अनिल कुमार, जगन्नाथ यादव, अयोध्या वर्मा, पवन कुमार यादव, रामतेज, राकेश कुमार, अजय यादव एवं श्रीपाल यादव आदि।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in