Categorized | लखनऊ.

ड्राईवर की मौत के लिए सरकार को ही मुख्य अभियुक्त बताया

Posted on 27 September 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने बसपा सरकार को लूट और वसूली सरकार की संज्ञा देते हुए चंदौली में आर0टी0ओ0 और उनके सहयोगियों की पिटाई से हुई ड्राईवर की मौत के लिए सरकार को ही मुख्य अभियुक्त बताया। प्रदेश प्रवक्ता विधान परिषद सदस्य हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि सरकार के इशारे पर पूरे राज्य में लूट जारी है, राजधानी लखनऊ में भी वाहनों को रोककर सरेआम जबरिया वसूली चल रही है। लोकायुक्त ने भी वसूली पर टिप्पणी की थी लेकिन सरकार ही लूटतंत्र को बढ़ावा दे रही है। चंदौली काण्ड में आर0टी0ओ0 व सहयोगी पुलिस वालों ने ट्रक को रोका। वसूली के लिए धमकाया। ड्राइवर की पिटाई की। वह मर गया। आर0टी0ओ0 व सहयोगी लाश को फेंककर भाग रहे थे। ट्रक के दूसरे सहयोगियों ने शोर मचाया। विरोध करने वालों पर फायरिंग की निन्दनीय घटना हुई।
दोषी आर0टी0ओ0 व अन्य अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने व फौरन गिरफ्तारी की मांग करते हुए श्री दीक्षित ने कहा कि चंदौली और उसके पास ही पिछड़े एक डेढ़ वर्ष में अनेक लोग इसी तरह की वसूली के चलते ही विभिन्न घटनाओं में मौत के शिकार हुए हैं। पूरे राज्य की यही स्थिति है। लेकिन सरकार वसूली से बाज नहीं आती। बहुजन सुखाय का नारा लगाने वाली सरकार “सर्वजन दुखाय” की हिंसक नीति पर चल रही है। प्रवक्ता ने कहा कि बसपा के लूटतंत्र का सच जनता के सामने भी उजागर हो चुका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in