मैं प्लेब्वाय के लिये पोज दूंगा यदि इसके मुख पृष्ठ पर पुरूषों को स्थान दिया जायेगा, अक्षय कुमार ने यूटीवी स्टार्स के शो अप क्लोज एंड पर्सनल विद पीजेड में इस का खुलासा किया !

Posted on 27 September 2011 by admin

_mg_6117आखिर कौन ऐसा होगा जो एक पत्रिका के मुखपृष्ठ पर नहीं आना चाहता है? नामचीन हस्तियां अति प्रतिष्ठित पत्रिकाओं के मुख पृष्ठ पर आये दिन नजर आती रहती हैं। और अब बात करें प्लेब्वाय मैगनीज की जिसके बारे में प्रायः सभी जानते हैं। हम सभी यह जानते हैं कि यह किसके लिये प्रसिद्ध है और अपना अक्की इसके लिये पोज देना चाहता है। लेकिन उसकी एक ही शर्त है, उनका कहना है कि, ‘‘मैं तभी प्लेब्वाय के लिये पोज दंूगा जब इसके मुख पृष्ठ पर पुरूषों को स्थान मिलेगा।‘‘

अप क्लोज एंड पर्सनल विद पीजेड में पुराने साथी अक्की और पीजेड एक दूसरे से दिलफरेब बातें करते नजर आयेंगे। प्रिटी ने जब अक्की से उनके पुराने दिनों तथा फिल्म इंडस्ट्री में श्री गणेश के विषय में पूछा तब अक्की ने कहा कि, ‘मेरे पिता मेरे सबसे बड़े प्रशंसक हैं।’’ फिल्मों के विषय में बात करते हुये अक्की ने प्रिटी के साथ की गयी एक फिल्म के एक वाक्ये के विषय में बताया। एक शाॅट के पूर्ण होने के उपरान्त प्रिटी अक्षय के पीछे-पीछे आने लगी और एक सीमा के बाद अक्षय ने अपना धैर्य खो दिया और झंुझला कर कहा कि, ‘‘मेरे पीछे-पीछे क्यों आ रही है  मेरी मां, मैं बाथरूम जा रहा हूं।’’

बाॅलीवुड की कार्य नैतिकता पर चर्चा करते हुये अक्षय ने प्रिटी के समक्ष यह खुलासा किया कि एक बार एक निर्देशक ने कहा था कि ईश्वर स्क्रिप्ट लिखता है। इससे प्रेरित हो कर अक्षय स्वयं ही अपने लिये एक सीन हेतु स्क्रिप्ट की ड्राफ्टिंग कर रहे हैं और अपने सह-कलाकार के लिये डायलाॅग लिख रहे हैं।

देखिये आकर्षक, भावुक एवं साफ दिल अक्षय कुमार को अप क्लोज एंड पर्सनल विद पीजेड में 1 अक्टूबर 2011 को सायं 7 बजे केवल यूटीवी स्टार्स पर!

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in