Categorized | लखनऊ.

पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई

Posted on 26 September 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी उ0प्र0 द्वारा सभी जिलों में पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। जिले स्तर के कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताआंे का सम्मान भी हुआ। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सदस्य विधान परिषद हृदय नारायण दीक्षित ने आज पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि पार्टी 25 सितम्बर से 2 अक्टूवर तक सभी जिलों में सामाजिक समरसता दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित करेगी। इन कार्यक्रमों में सपा, बसपा तथा कांगे्रस की जनविरोधी नीतियों का खुलासा होगा।
श्री दीक्षित ने बताया कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज गाजियाबाद में, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार ने आज अमेठी एवं सुलतानपुर में, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी ने गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इसी प्रकार प्रदेश के सभी जिलों एवं महानगरों में पार्टी द्वारा कार्यक्रम आयोजित हुए।
राजधानी लखनऊ में पं0 दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका में एकात्म मानववाद के प्रणेता पं0 दीनदयालय उपाध्याय के जन्म दिवस पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार ने कहा कि पं0 जी राजनैतिक क्षेत्र में भारतीय संस्कृति के प्रवक्ता थे। वे एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता, चिन्तक, दार्शनिक और विख्यात संगठनकर्ता थे। उन्होंने कहा कि हम सभी को उन्हीं के सिद्धान्तों पर चलते हुए पार्टी को मजबूत करना है। कार्यक्रम में मुख्यतः मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह मुख्यालय प्रभारी चै0 लक्ष्मण ंिसह, संगठन मंत्री अशोक तिवारी, विधायक सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्ता, पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी, लखनऊ महानगर अध्यक्ष प्रदीप भार्गव, महामंत्री मानसिंह, अभिजात मिश्रा, सुशील तिवारी पम्मी, सभासद रामगोपाल जायसवाल, विजय गुप्ता, रजनीश गुप्ता, हरशरणलाल गुप्ता, नागेन्द्र सिंह, पी एन सिंह, सरोज कुमारी, माधुरी शुक्ला, रूमाना सिद्दीकी, बीना गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in