Categorized | लखनऊ.

बसपा सरकार की कटु निन्दा

Posted on 25 September 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने राज्य निर्वाचन आयोग के लिखित आग्रह के बावजूद नगर निकाय चुनावों को टालने के बसपा सरकार की कटु निन्दा की और कहा कि बसपा और मुख्यमंत्री के पास मतदाताओं का सामना करने का साहस नहीं है। प्रदेश प्रवक्ता सदस्य विधान परिषद हृदयनारायण दीक्षित ने आज शनिवार को सम्वाददाताओं से वार्ता करते हुए कहा कि समय पर चुनाव कराना संवैधानिक बाध्यता है। मुख्यमंत्री बताएं कि समय पर चुनाव न कराने की सरकार की समस्या क्या है? राज्य में आपत्काल नहीं है, बाढ़ की कोई आपदा नहीं है, कहीं कोई साम्प्रदायिक तनाव नहीं है। कोई प्राकृतिक आपदा नहीं है। सरकार बताए कि चुनाव टालने की मूलभूत समस्या क्या है? बसपा बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के नाम पर वोट मांगती है लेकिन संविधान का अपमान करती है।
श्री दीक्षित ने कहा कि नगरीय क्षेत्र के मतदाताओं पर बसपा और मुख्यमंत्री का विश्वास नहीं है। बसपा सरकार अपने काले कारनामों से डरी हुई है। उसे नगर निकाय चुनाव में खाता भी न खुलने का डर है। सरकार लूट में व्यस्त है, मंत्री और अफसर लूट रहे हैं। बसपा निकाय चुनावों से भयभीत है इसीलिए निकाय चुनाव टालकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
श्री दीक्षित ने कहा कि बसपा नगरीय क्षेत्र के करोड़ो मतदाताओं को ठीक समय पर अपने प्रतिनिधि चुनने के अधिकार से वंचित कर रही है। चुनाव टालने के कारण जानना राज्य की जनता का अधिकार है। मुख्यमंत्री स्वयं बताएं कि चुनाव टालने का मुख्य कारण क्या है?

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in