Categorized | लखनऊ.

श्री कल्याण सिंह जी ने मा0 आडवाणी के नेतृत्व में ही सर्वाधिक राजनीतिक ऊचांइयाॅं प्राप्त की थी

Posted on 22 September 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आज अपने बयान में कहा कि विगत कई दिनों से श्री कल्याण सिंह द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के विरूद्ध तरह-तरह की आधारहीन एवं निरर्थक टिप्पणियाॅं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अपने पूरे राजनीतिक जीवन में श्री कल्याण ंिसह जी लम्बे समय तक भाजपा की नीतियों, सिद्धान्तों और कार्यक्रमों से जुड़े रहे हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में रहे। उनके इस तरह के बयान जहां एक तरफ चैंकाने वाले हैं वहीं उनकी हताशा एवं निराशा को भी प्रकट कर रहे हैं।
श्री शाही ने कहा मा0 लालकृष्ण आडवाणी भारतीय जनता पार्टी के सर्वोच्च नेता हैंे। उनकी सर्वत्र प्रशंसा और सराहना होती है। श्री कल्याण सिंह द्वारा ऐसे व्यक्तित्व को विश्वासघाती कहना अनुचित और हास्यास्पद है उल्लेखनीय है कि श्री कल्याण सिंह जी ने मा0 आडवाणी के नेतृत्व में ही सर्वाधिक राजनीतिक ऊचांइयाॅं प्राप्त की थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in