Categorized | लखनऊ.

डा. जगदीश गाँधी ने नार्वे के मुख्य न्यायाधीश को दिया ‘लाइफटाइम एचीवमेन्ट अवार्ड’

Posted on 22 September 2011 by admin

jg_life-time-achievement-award-1विश्वविख्यात शिक्षाविद् एवं सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने  सी.एम.एस. के 42000 छात्रों की ओर से नार्वे के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री टोरे स्काई को ‘लाइफटाइम एचीवमेन्ट अवार्ड’ प्रदान कर सम्मनित किया। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि डा. गाँधी इन दिनों नार्वे की यात्रा पर है एवं 25 सितम्बर को स्वदेश लौटेंगे। नार्वे सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कार्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह में डा. गाँधी ने यह सम्मान नार्वे के मुख्य न्यायाधीश श्री टोरे स्काई को मानवीय अधिकारों व भावी पीढ़ी के हित में महत्वपूर्ण कार्य करने के उपलक्ष्य में आभार स्वरूप प्रदान किया। इस अवसर पर डा. गाँधी ने न्यायमूर्ति श्री टोरे स्काई को सी.एम.एस. द्वारा विगत ग्यारह वर्षों से लगातार आयोजित किये जा रहे ‘विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ की जानकारी दी एवं विश्व के दो अरब बच्चों के सुरक्षित भविष्य एवं विश्व शान्ति व विश्व एकता के प्रयासों से अवगत कराया। डा. गाँधी ने ‘विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ में प्रतिभाग हेतु लखनऊ पधारने के लिए न्यायमूर्ति श्री टोरे स्काई को  सादर आमन्त्रित किया।
श्री शर्मा ने बताया कि इससे पहले 20 सितम्बर को सुश्री क्रिस्टीन मेरेट बुगे, डायरेक्टर आॅफ इण्टरनेशनल रिलेशन्स एवं ओस्लो एकर्शस यूनिवर्सिटी के छात्रों ने नार्वे की राजधानी ओस्लो पहुँचने पर डा. जगदीश गाँधी का बड़ी गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। श्री शर्मा ने बताया कि डा. गाँधी ओस्लो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर लेन बुचर्ट के विशेष आमन्त्रण पर नार्वे की यात्रा हैं जहाँ वह ओस्लो यूनिवर्सिटी व अन्य शिक्षण संस्थानों में स्नातक व परास्नातक छात्रों को विभिन्न विषयों पर सारगर्भित व्याख्यान दे रहे हैं। इस यात्रा के दौरान डा. गाँधी ओस्लो एर्केसश यूनिवर्सिटी कालेज आॅफ एप्लाइड साइन्स में ‘सोशल रिस्पान्सबिलिटी आॅफ ए मार्डन इन्स्ट्टीयूट’ विषय पर, ओस्लो यूनिवर्सिटी में ‘एजुकेशन फाॅर प्रोटेक्शन एण्ड सिक्योरिटी इन द वल्र्ड’ विषय पर एवं नार्वेजियन स्कूल आॅफ थियोलाॅजी में रिलीजन, सोसाइटी एण्ड ग्लोबल इशूज’ विषय पर सारगर्भित व्याख्यान देंगे। इसके अलावा नार्वे की अन्य प्रख्यात हस्तियों से भी डा. गाँधी की मुलाकात होगी जिनमें सुश्री जर्ड-हाने फोसेन, सेक्रेटरी-जनरल, नार्वेजियन नेशनल कमीशन फाॅर नार्वे, प्रोफेसर डोरिस जार्डे, वाइस-रेक्टर, ओस्लो यूनिवर्सिटी आदि प्रमुख हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in