Categorized | लखनऊ.

शैक्षिक सत्र 2011-12 में सम्बद्धता की पूर्वानुमति सम्बन्धी बैठक 23 सितम्बर को

Posted on 21 September 2011 by admin

22 सितम्बर की सायं 05 बजे तक प्रत्यावेदन स्वीकार होंगे

उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री अवनीश कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में आगामी 23 सितम्बर को सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में शैक्षिक सत्र 2011-12 हेतु सम्बद्धता की पूर्वानुमति प्रदान करने के सम्बन्ध में सम्बद्धता समिति की बैठक आयोजित की जायेगी।
यह जानकारी देते हुए विशेष सचिव उच्च शिक्षा श्री विमल किशोर गुप्ता ने बताया कि सचिव उच्च शिक्षा की अध्यक्षता में 23 सितम्बर को आहूत बैठक में अनुभाग-2 से सम्बन्धित प्रत्यावेदनों का निस्तारण 11 बजे से और अनुभाग-6 से सम्बन्धित प्रत्यावेदनों का निस्तारण 01 बजे से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि गत 06 मई से लेकर 17 सितम्बर, 2011 तक हुई बैठकों में जिन प्रत्यावेदनों में कमियां पायी गयीं और उनका सम्पूर्ण निस्तारण नहीं हो पाया, उनसे सम्बन्धित प्रत्यावेदनों को सचिवालय में आगामी 22 सितम्बर को अपरान्ह 05 बजे तक सम्बन्धित अनुभागों में सुनिश्चित कराया जाना होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in