Categorized | लखनऊ.

युवा कंाग्रेस पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक

Posted on 20 September 2011 by admin

उत्तर प्रदेश युवा कंाग्रेस मध्य जोन के प्रदेश पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक उ0प्र0 युवा कंाग्रेस कार्यालय, लखनऊ में सम्पन्न हुई। इस बैठक में युवा कंाग्रेस मध्य जोन के प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा विगत दिनों किये गये कार्यो की समीक्षा की गयी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय युवा कंाग्रेस के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी श्री वीरेन्द्र सिंह राठौर एवं राष्ट्रीय सचिव श्री जितेन्द्र बघेल ने भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश युवा कंाग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष श्री तरूण पटेल ने की।
बैठक की समीक्षा करते हुए भारतीय युवा कंाग्रेस के महासचिव श्री वीरेन्द्र सिंह राठौर ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी विधान सभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए वे अपने-अपने प्रभार क्षेत्र वाले विधान सभाओं में पूरी मुस्तेदी के साथ लग जायें और वहाॅं से अधिक से अधिक कंाग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराये, जिससे कंाग्रेस महासचिव माननीय श्री राहुल गांधी जी के सपनों को पूरा किया जा सके।
इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रीय सचिव श्री जितेन्द्र बघेल ने संगठन को मजबूत करने को प्राथमिकता देते हुए कहा कि जब हमारा संगठन मजबूत होगा तभी हम क्षेत्र में अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करा सकेंगे। उन्होंने युवा कंाग्रेसजनों को निर्देशित किया कि वे गली-मुहल्लों एवं गांवों में जाकर वहाॅं के लोगों की जनसमस्याओं को सुने और उनका अपने स्तर से समाधान कराकर लोगों को राहत पहुॅंचायें।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उ0प्र0 युवा कंाग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष श्री तरूण पटेल ने पिछले कार्यक्रमों की सफलता के लिए पदाधिकारियों एवं युवा कंाग्रेस के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में प्रदेश सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि कंाग्रेस पार्टी का इतिहास त्याग और बलिदान का रहा है इसलिए हम आम जनमानस की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश सरकार से लड़ें, तभी हम अपने नेतृत्व के सपनों को पूरा कर सकते हैं।
उक्त जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश युवा कंाग्रेस मध्य जोन के मीडिया कोआर्डिनेटर मुकेश सिंह चैहान ने बताया कि उ0प्र0 युवा कंाग्रेस मध्य जोन के सचिव श्री आशुतोष त्रिपाठी के प्रथम बार प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में सम्मिलित होने पर प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में उपाध्यक्ष श्री उमाशंकर पाण्डेय, महासचिव- सर्वश्री अजय श्रीवास्तव, गौरव चैधरी, अनूप गुप्ता, सनाउल्ला खाॅं आदि के नाम सम्मिलित हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in