Categorized | मनोरंजन

यूटीवी स्टार्स में अर्जुन रामपाल ने स्वीकार किया कि वह राॅक आॅन 2 में भूमिका पाने के लिये पैसे देने के लिये भी तैयार हैं

Posted on 20 September 2011 by admin

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता अर्जुन रामपाल ने स्वीकार किया है कि यदि आवश्यकता पड़ी तो राॅक आॅन 2 में भूमिका पाने के लिये पैसे देने के लिये भी तैयार हैं। अर्जुन रामपाल ने यूटीवी स्टार्स पर प्रसारित हो रहे शो अप क्लोज एण्ड पर्सनल विद प्रीति जिंटा में यह बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन दिनों ‘राॅक आॅन‘ की शूटिंग चल रही थी, उन दिनों वह अपनी निजी जिन्दगी में भी इस फिल्म के ‘जो‘ नामक किरदार की ही तरह संघर्ष कर रहे थे। अपनी फिल्मों के विषय में चर्चा करते हुये उन्होंने प्रीति जिंटा को बताया कि उन्होंने रा.वन के लिये काफी कठिन मेहनत की है और वह शाहरूख खान के इस स्वप्निल फिल्म का हिस्सा बनकर काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हिन्दी फिल्म जगत में अपने प्रारंभिक दिनों की चर्चा करते हुये वह काफी भावुक हो गये, क्योंकि प्रसिद्धि पाने से पहले इस इंडस्ट्री में स्वयं को स्थापित करने के लिये उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था।

_mg_9326बीते दिनों की बातें करते हुये अर्जुन ने अपने लेडी लक के विषय में भी चर्चा की। माॅडलिंग की दुनिया में प्रवेश करने से पहले उन्होंने अपने होस्टल के कमरे में मेहर का पोस्टर लगा रखा था और यह सोचा करते थे कि एक न एक दिन इनके साथ शादी करूंगा। प्रीति जिंटा के साथ बातचीत में उन्होंने अपनी दो खूबसूरत बेटियों के विषय में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि काश उनके चार लड़के भी होते जिसमें से दो-दो उनकी प्रत्येक बेटियों की रक्षा करते।

एक उम्दा कलाकार, उद्यमी, माॅडल, पति एवं पिता की भूमिकाओं में अर्जुन रामपाल के विषय में और अधिक जानने का अवसर अपने हाथ से न जाने दें।
24 सितंबर 2011 शाम 7 बजे, केवल यूटीवी स्टार्स पर!

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in