Categorized | लखनऊ.

यू0पी0ए0 सरकार की रूचि विदेशी बैंकों में जमा कालाधन वापस लाने में नहीं

Posted on 19 September 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद लालजी टण्डन ने आज केन्द्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार व घोटालों में लिप्त यू0पी0ए0 सरकार की रूचि विदेशी बैंकों में जमा कालाधन वापस लाने में नहीं है। उन्होंने कहा देश में गरीबी व मंहगाई बेतहाशा बढ़ी है ऐसे में यदि विदेशों में जमा काला धन वापस आ जाता तो देश के विकास में मद्द मिलती। उन्होनंे पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि देश व प्रदेश में बढ़ते अत्याचार, अनाचार, भ्रष्टाचार व मंहगाई के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंककर जनता के बीच जाए। श्री टण्डन आज राजाजीपुरम् में पश्चिम मण्डल-3 के कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।
श्री टण्डन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मिशन-2012 में पार्टी की सफलता के लिए कार्यकर्ता जनता के बीच प्रदेश में रामराज्य की स्थापना व भ्रष्टाचार मुक्त विकास युक्त उत्तर प्रदेश के नारे के साथ जनता के बीच केन्द्र व प्रदेश सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाये। उन्होंने कहा देश की राजधानी दिल्ली में लगातार आतंकी घटनांए हो रही है और केन्द्र में बैठे मंत्री भ्रष्टाचार व घोटालों को यू0पी0ए0-चेयरमैन के संरक्षण में अंजाम दे रहे है। यही हाल उत्तर प्रदेश का भी है। बसपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में विकास ठप हो गया है सत्तारूढ़ दल के नेताओं में सरकारी खजाने को लूटने की होड़ मची है। हत्या व बलात्कार की घटनायें रोजाना बढ़ रही है सरकार का पुलिस प्रशासन पर नियंत्रण खत्म हो गया है। ऐसे में हम सब की यह जिम्मेदारी बनती है कि जन विरोधी सरकारों को सत्ता से बेदखल कर भाजपा की सरकार बनाने के संकल्प के साथ जनता के बीच जाये।
बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति के मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री दिवाकर सेठ, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, सह मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के सहसंयोजक अतुल दीक्षित मण्डल अध्यक्ष, अनुराग मिश्रा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुखदेव पाण्डेय, महामंत्री अशोक केवट, यतीश चतुर्वेदी जय शंकर पाण्डेय, गणेश शुक्ला, अनुराग शुक्ला, सुनील अवस्थी, पंकज शुक्ला, अनीता तोमर, जया शुक्ला, विशाल सिंह, राजीव त्रिपाठी, पार्षद सुशीला दीक्षित, हिमंाशू दीक्षित, पार्षद विष्णू त्रिपाठी लंकेश, विश्वनाथ द्विवेदी सहित कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in