Categorized | लखनऊ.

सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 18 September 2011 by admin

img_2049लखनऊ विश्व विद्यालय में कामर्स विभाग के एशोसिएट प्रोफेसर वी0के0 गोस्वामी नेआज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। श्री गोस्वामी पूर्व में कर्नलगंज गोण्डा से जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं एवं वर्ष 2000 में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके हैं तथा वीरेन्द्र कुमार गोस्वामी लगभग 20 वर्षो तक ग्राम प्रधान तथा सहकारी संस्थाओं में अध्यक्ष तथा निदेशक मंडल के सदस्य रहे।
डा0 वीरेन्द्र कुमार गोस्वामी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गोण्डा बावन सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी, वरिष्ठ प्रवक्त एवं पूर्व संासद सत्यदेव सिंह, तथा प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। डा0 गोस्वामी की सदस्यता ग्रहण करने पर लखनऊ के महापौर डा0 दिनेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डा0 महेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, डा0 महेन्द्र पाण्डेय, विभाग संगठन मंत्री कृष्ण दत्त त्रिपाठी आदि अनेक प्रमुख लोग उपस्थित थे। डा0 वीरेन्द्र कुमार गोस्वामी के अतिरिक्त दूर संचार प्रकोष्ठ के संयोजक आनन्द भट्नागर की पे्ररणा से एच वी टी आई और कई प्रतिष्ठित संस्थानों के बी टेक के छात्र रहे इंजीनियरों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। सदस्यता ग्रहण करने वालों में इंजीनियर सत्यम गुप्ता, शारदा प्रसाद शुक्ल, रवि शंकर शुल्क, सौरभ मिश्र, एवं रवि प्रकाश वर्मा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। शीघ्र ही आई0आई0टी0 खड्गपुर तथा आई0टी0आई0 कानपुर के अनेक प्रतिभाशाली इंजीनियर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in