Categorized | लखनऊ.

मानवता को सम्य समाज की तरफ ले जाने में शिल्पकारों, दस्तकारों का बड़ा योगदान

Posted on 18 September 2011 by admin

img_1997भारतीय जनता मजदूर महासंघ उ0प्र0 (अवध क्षेत्र) के तत्वाधान में भगवान विश्वकर्मा के शुभ अवसर पर पूजन, हवन एवं श्रमिक सम्मान का आयोजन भाजपा मुख्यालय पर आयोजि किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मानवता को सम्य समाज की तरफ ले जाने में शिल्पकारों, दस्तकारों का बड़ा योगदान है। जिन्होंने अपनी बुद्धि और श्रम  लगाकर सभ्यता के विकास में अप्रतिम योगदान दिया परन्तु दुर्भाग्य से ये ही वर्ग सबसे उपेक्षित रहा। श्री शाही ने भारी उद्योगों के विकास के कारण मजदूरों शिल्पकारों, दस्तकारों आदि को भारी क्षति का सामना करना पड़ा। उन्होंने आभूषण निर्माण से लेकर उत्तम कोटि के वस्त्र निर्माण, भवन निर्माण आदि का उदाहरण भी दिया।  बड़े-बड़े कारखाने, मिल आदि का संवारने में श्रमिकों का बहुत बड़ा योगदान रहा हैे। महात्मा गांधी के राम राज्य की परिकल्पना में ग्राम स्वराज और कुटीर उद्योगो ंका विकास मुख्य आधार है। भाजपा सत्ता में आने पर कुटीर उद्योगों के विकास के लिए तथा दस्तकारों व शिल्पकारों के आर्थिक उन्नयन के लिए कार्य करेगी। पेट्रोल, डीजल, केरोसिन व गैस की कीमतों में हुई भारी वृद्धि के कारण मंहगाई आसमान छूं रही है। गरीबों, श्रमिकों, छात्रा, किसान तथा मध्यम वर्ग के लोगों का जीवन दूभर हो गया है। श्री शाही ने अटल जी की सरकार में मूल्य नियंत्रण और आवश्यक वस्तु की कीमतों में भारी कमी व बाजार की स्थिरता की चर्चा भी इस अवसर पर की।
प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार ने इस अवसर पर कहा कि जो सरकार गरीबो व मजदूरों के हित की रक्षा नहीं कर सकती उसे उखाड़ फेंकने के लिए आप सब दृढ़ संकल्प हों।
मजदूर महासंघके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा मध्य प्रदेश से विधायक शंकर लाल तिवारी ने भारतीय जनता मजदूर महासंघ की व्यापकता एवं सार्थकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 51 वर्ष के कांगे्रसी शासन की गलत नीतियों के कारण ही युवाओं को रोजगार से वंचित होना पड़ रहा है तथा उनकी ऊर्जा का राष्ट्र के विकास एवं सामाजिक उत्थान में पूर्ण उपयोग नहीं हो पा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता मजदूर महासंघ गोपाल अंजान ने कहा कि विजय संकल्प 2012 को पूरा करने के लिए कृत संकल्प है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शाही द्वारा भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा भेंट कर श्रीमती किरन, राजकुमार कुम्हार, इन्द्रजीत नाई, नत्था बढ़ई, पे्रमशंकर सब्जी विक्रे्रता, मनोहर रिक्शाचालक, सोनेलाल राजबीर एवं सैकड़ों श्रमिकों का सम्मान किया गया तथा कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों को उपहार दिया गया।  मा0 गोपाल अंजान प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता मजदूर महासंघ की अध्यक्षता में समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जी, प्रदेश  महामंत्री नरेन्द्र सिंह, के0के0 शुक्ला, राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा जनता मजदूर महासंघ, कार्याल्य प्रभारी भारत दीक्षित, सह प्रभारी चै0 लक्ष्मण ंिसह व आनन्द मोहन भट्नागर, रश्मि जायसवाल, मीना गुप्ता, अयोध्या देवी पाल, अंजनी सिहं, विमला सिंह, विनोद कुमार, एस एन पाण्डेय, पी एन श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंह, संतराम त्रिपाठी, आनन्द मोर्या, अनिल बाजपेई, गिरजा शंकर गुप्ता एवं श्रमिक संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in