Categorized | लखनऊ.

आपसी भाईचारा के उद्देश्य से किया जा रहा तीन दिवसीय उपवास सफल होगा

Posted on 18 September 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सद्भावना के लिए किए जा रहे उपवास के उद्देश्य की सफलता के लिए प्रदेश भाजपा द्वारा हृदय से समर्थन देने की घोषणा करते हुंए कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी का सद्भावना, सौहार्द्र और आपसी भाईचारा के उद्देश्य से किया जा रहा तीन दिवसीय उपवास सफल होगा।
श्री शाही ने कहा कि एक लम्बे अरसे से नरेन्द्र मोदी के विरूद्ध उनेक प्रकार के भ्रामक तथा अनर्गल आरोप लगाए जाते रहे। जिसका मुंहतोड़ जवाब गुजरात की जनता ने श्री मोदी गुजरात की भाजपा सरकार ने दिया ओर पूरी दुनिया के समक्ष गुजरात राज्य विकास का एक मानक बन गया। आज स्थिति यह है कि जितना पूंजी निवेश समूचे देश में हुआ उतना अकेले गुजरात में होने के परिणामस्वरूप प्रदेश में रोजगार के मामले, सर्वाधिक रोजगार के अवसर सृजित हुए। परिणामतः देश के अनेक भागों के लोग को रोजगार गुजरात राज्य में प्राप्त हुआ। शिक्षा, कृषि, उद्योग कानून व्यवस्था, पंचायत तथा ग्र्रामीण विकास के मामले में अनूठी सफलता का श्रेय नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व को जाता है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात में जातिवाद तथा सम्प्रदायिकता की विकृति से उपर उठकर सर्वसमावेशी विकास का आदर्श प्रस्तुत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस अमेरिका ने श्री मोदी को वीजा नही जारी किया था आज वही उनका गुणागान कर रहा है।
श्री शाही ने कहा कि जिस पवित्र उद्देश्य से श्री मोदी ने उपवास का संकल्प लिया वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही श्री मोदी अपने उद्देश्य को प्राप्त करेंगे तथा उनके नेतृत्व में गुजरात और मजबूत समृद्ध और खुशहाल होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in