Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रम

Posted on 17 September 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह दि0 20 सितम्बर से 27 सितम्बर तक प्रदेश प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश के मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री सिंह 20 सितम्बर को गाजीपुर एवं जंगीपुर (गाजीपुर) विधानसभा, 22 सितम्बर को कासगंज (एटा) एवं बदायूं विधानसभा, 23 सितम्बर को भोगांव (मैनपुरी) एवं मैनपुरी विधानसभा, 24 सितम्बर को घनघटा (संतकबीरनगर) एवं खजनी (गोरखपुर) विधानसभा, 26 सितम्बर को कल्याणपुर, गोविन्दनगर एवं सीसामऊ (कानपुर) विधानसभा, 27 सितम्बर को माधौगढ़ एवं कालपी (जालौन) विधानसभा में विजय संकल्प सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय नेता व म0प्र0 की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती कल दि0 17 सितम्बर को ललितपुर एवं झांसी में विधानसभा सम्मेलन को संबोधित करेंगी। 18 सितम्बर को चित्रकूट में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के उपरान्त बनारस के लिए प्रस्थान करेगी।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विनय कटियार कल 17 सितम्बर को सीतापुर के लहरपुर में विजय संकल्प सम्मेलन को संबोधित करने के उपरान्त सीतापुर में कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता करेंगे। 18 सितम्बर को कानपुर के विठूर में विजय संकल्प सम्मेलन को संबोधित करने के उपरान्त लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही कल दि0 17 सितम्बर को लखनऊ में रहेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दि0 18 सितम्बर को जनपद देवरिया के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र एवं बरहज विधानसभा क्षेत्र के विजय संकल्प सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
भाजपा विधानमंडल दल के नेता ओम प्रकाश सिंह दि0 18 सितम्बर को बिजनौर के धामपुर विधानसभा के विजय संकल्प सम्मेलन को संबोधित करेंगे एवं धामपुर में ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in