Categorized | लखनऊ.

सभी महानगरों में केन्द्र सरकार के विरूद्ध विरोध

Posted on 16 September 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने पेट्रोल मूल्य वृद्धि को तुरन्त वापस लिए जाने की मांग करते हुए कल 16 सितम्बर को प्रदेश के सभी महानगरों में केन्द्र सरकार के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन/पुतला दहन का कार्यक्रम करने का एलान किया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सूर्य प्रताप शाही ने पेट्रोल मूल्य वृद्धि का कड़ा विरोध करते हुए मांग की कि केन्द्र सरकार पेट्रोल के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस करे। उन्होंने कहा कि पहले से बढ़ी हुई मंहगाई से जनता कराह रही है। पुनः इस संप्रग सरकार कार्यकाल में अनेकों बार पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस के दामों में भारी वृद्धि करने से मंहगाई दिन दूना रात चैगुना बढ़ रही है। इस मूल्य वृद्धि अल्प वेतन भोगी, नौजवान, विद्यार्थी पर इसका सीधा असर जाएगा। उसे अपने दो पहिया वाहन कबाड़ियों के हाथ विवश होना पड़ेगा। इस मूल्य वृद्धि के विरूद्ध भाजपा कार्यकर्ता केन्द्र सरकार के जनविरोधी निर्णय के खिलाफ कल प्रदेश के सभी महानगरों में विरोध प्रदर्शन/पुतला दहन करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in