Categorized | लखनऊ.

गुरद्वारे में गुरू ग्रन्थ साहित ग्रन्थ को फाड़कर जलाने की घटना की निन्दा की

Posted on 15 September 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कटइया स्थित गुरद्वारे में गुरू ग्रन्थ साहित ग्रन्थ को फाड़कर जलाने की घटना की निन्दा की। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि धर्म ग्रन्थ के जलाने से सिख समाज ही नहीं अपितु पूरे जनमानस में रोष है। श्री शाही ने ऐसे आपराधिक तत्वों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि उ0प्र0 शासन एवं जिला प्रशासन की शिथिलताके कारण सिख समाज को विवश होकर सड़कों पर उतरना पड़ा।
श्री शाही ने कहा कि भाजपा इस पूरे प्रकरण पर सिख समाज के साथ है। धर्म ग्रन्थ जलाने एवं किसी समाज को अपमानित नहीं किया जाना चाहिए इससे लोगों के धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने इसके लिए उ0प्र0 सरकार एवं जिला प्रशासन को दोषी ठहराते हुए दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। कुछ शरारती तत्व प्रदेश में साम्प्रदायिक सौहार्द विगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। श्री शाही ने सिखों के धर्म ग्रन्थ जलाए जाने पर गम्भीर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा  इस घटना की जितनी भी निन्दा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि पीलीभीत, विजनौर, गाजियाबाद की घटनाओं मंे भी सिख अपमानित हुए। यह सरकार की विफलता एवं तानाशाहीपूर्ण रवैये का परिणाम है। सरकार को इस पर प्रभावी कदम उठाना चाहिए। जिसकी जितनी भी निन्दा की जाए कम है।
श्री शाही ने कहा कि उ0प्र0 में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। आपराधिक तत्वों एवं पुलिस का मनोबल बढ़ रहा है। प्रदेश में सरकार भ्रष्टाचार में आकण्ठ डूबी हुई है। सरकार के मंत्री विधायक विभिन्न आरोपों में जेल जा रहे हैं। पूरी सरकार अपराध एवं भ्रष्टाचार से घिरी हुई है। इस सरकार में अपराधियों के इतने होंसले बढ़ गए है कि अब कारागार में भी हत्यांए हो रही है। आज जनता इस सरकार से आजिज आ चुकी है। अब ऐसी सरकार को चला जाना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in