Categorized | लखनऊ.

कन्नौज की घटना मानवीय संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है

Posted on 15 September 2011 by admin

img_1944भारतीय जनता पार्टी ने उ0प्र0 सरकार केा तानाशाह करार देते हुए संवेदनहीन सरकार बताया। पार्टी के राज्य इकाई के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि कन्नौज की घटना मानवीय संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। भारतीय जनता पार्टी नेताओं को कन्नौज (गुरूसंहायगंज)जाते समय गिरफ्तार किए जाने के विरोध में आज हुए 2 घंटे के धरने को पूरी तरह सफल बताया।
श्री पाठक ने आज पार्टी मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में आज हुए विरोध प्रदर्शन को पूरी तरह सफल होने का दावा करते हुए कहा कहा कि कन्नौज की घटना प्रशासनिक अदूरदर्षिता का परिणाम है। प्रशासनिक तंत्र ने जिस तरह मृतकों के परिजनों को उनकी लाशों को देने मेें हीला-हवाली की उससे आक्रोश बढ़ा। पुलिस ने बेरहमीपूर्वक गोली चलाई, बेगुनाह किशोर मारा गया। पार्टी के नेता कन्नौज जाना चाहते थे। कल राष्ट्रीय नेता उमा श्री भारती, प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही को नहीं जाने दिया गया। आज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार को कन्नौज (गुरूसहांयगंज) जाते हुए तिरवा क्रासिंग पर प्रशासन ने रोक दिया। यह शासन की हठधर्मिता का परिचायक है।
उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र ने पार्टी की तरफ से मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार रूपये दिए जाने की घोषणा की। उधर प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने इस पूरे मामले की विस्तृत अध्ययन कर रिपोर्ट दिए जाने हेतु पार्टी की प्रदेश महामंत्री प्रेमलता कटियार के नेतृत्व मंे जांच दल की घोषणा की है। जो शीघ्र ही गुरूसहांयगंज जाएगा। उनके साथ विधायक सलिल विश्नोई, सतीश महाना और बालचन्द्र मिश्र भी जाएंगे।
श्री पाठक ने पूरे प्रदेश में कि आज लखनऊ में पार्टी के प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, राजेन्द्र तिवारी शामिल हुए। प्रदेश के अन्य जिलों सीतापुर में जिलाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, लखीमपुर में जिलमहामंत्री अरविन्द सिंह, अम्बेडकरनगर में जिलाध्यक्ष रामप्रकश यादव, रायबरेली में जिलाध्यक्ष पशुपति शंकर बाजपेयी, बहराइच में चन्द्रभान सिंह, डा0 जितेन्द्र त्रिपाठी, श्रावस्ती में जगदम्बिका प्रसाद वर्मा, आगरा जिला व महानगर में सदर तहसील पर, अलीगढ़ जिला व महानगर में रामलीला ग्राउण्ड, फिरोजाबाद जिला व महानगर में डी0एम0 को ज्ञापन, एटा जिला मुख्यालय पर धरना ज्ञापन, मैनपुरी में सदर तहसील पर धरना प्रदर्शन, हाथरस में डी0एम0 को ज्ञापन, कासगंज में गांधी मूर्ति पर धरना एवं प्रदर्शन, बदायूं में तहसील पर धरना प्रदर्शन, बरेली जिला व महानगर में कलैक्टरी पर धरना व डी0एम0 को ज्ञापन, पीलीभीत जिला मुख्यालय पर धरना व प्रदर्शन एवं मथुरा में युवा मोर्चा ने पुतला दहन किया। बुंदेलखंड में झांसी, ललितपुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन सहित सभी जनपदों में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन हुआ कई जनपदों में पुतला दहन भी किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in