Categorized | लखनऊ.

अंतरिम जमानत होने का स्वागत किया

Posted on 15 September 2011 by admin

राष्ट्रीय लोक मंच के प्रदेश सचिव एवं मीडिया प्रभारी प्रदीप सिंह बब्बू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह की अंतरिम जमानत होने का स्वागत किया है। अमर सिंह की रिहाई की खुशी मंे राष्ट्रीय लोक मंच के कार्यकर्ताओं ने पार्क रोड स्थित प्रदेश कार्यालय से हजरतगंज, स्थित गाँधी प्रतिमा तक जुलूस निकाला और जमानत में मिठाईया बांटी। न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए बब्बू ने कहा अमर सिंह को गलत फसाया गया है वह निर्दोष है। उन्होंने कहा भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी की संसद में यह स्वीकार करने के बाद कि स्टिंग अपरेशन उनकी जानकारी में कराया गया था अमर सिंह को फसाना अन्यायपूर्ण एवं राजनैतिक प्रतिशोध को दर्शाया है। उन्होंने कहा कि अमर सिंह ने सदैव न्याय पालिका का सम्मान किया है। जुलूस में प्रदेश सचिव एव जिला प्रभारी मो0 हुसैन खाॅ जिला अध्यक्ष लोकमंच संयज सिंह, जिला महासचिव नीतिन अग्रवाल, अभय सिंह जिला अध्यक्ष अमर सिंह यूथ ब्रिगेड, नन्दिनी तिवारी, नलिनी शुक्ला, जिला अध्यक्ष महिला माया गौतम, राजेश विश्वकर्मा, परीदीन पासी व रंजीत बख्श सिंह, अनूपम सिंह, सीमा निगम, श्याम अग्रवाल, शान्ती गौतम, सरिता सिंह, मनोज सिंह, सिद्धार्थ सिंह, बृसकेतु मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in