Categorized | लखनऊ.

नेशनल टैलेन्ट सर्च स्काॅलरशिप हेतु सी.एम.एस. के 8 मेधावी छात्र चयनित

Posted on 15 September 2011 by admin

nts-selected-studentsसिटी मोन्टेसरी स्कूल के 8 मेधावी छात्रों ने भारत सरकार की प्रतिष्ठित ‘नेशनल टैलेन्ट सर्च (एन.टी.एस.) स्काॅलरशिप हेतु चयनित होकर विद्यालय का नाम प्रदेश व देश में गौरवान्वित किया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में इस वर्ष लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों से कुल 11 छात्र चुने गये हैं जिसमें सर्वाधिक 8 छात्र अकेले सिटी मोन्टेसरी स्कूल के हैं। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के जिन मेधावी छात्रों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है, उनमें सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस के 2 छात्र अमिताभ श्रीवास्तव व अनमोल मिश्रा, सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के 2 छात्र प्रतीक कुमार पासवान व प्रीति सुमन, सी.एम.एस. महानगर (द्वितीय कैम्पस)  के 2 छात्र सुयश सिन्हा व रचित गर्ग, सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) का 1 छात्र प्रांजल सिंह एवं सी.एम.एस. आनन्द नगर कैम्पस का 1 छात्र पियूष सिंह गुंजियाल शामिल है। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपनी इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय अपने  शिक्षकों, माता-पिता व विद्यालय के शान्तिपूर्ण वातावरण को दिया है।
श्री शर्मा ने बताया कि भारत सरकार की राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद् (एन0सी0ई0आर0टी0) द्वारा ‘नेशनल टैलेन्ट सर्च’ की यह परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित की जाती है। राष्ट्रीय स्तर पर लिखित परीक्षा में सफल छात्रों का इन्टरव्यू लेकर अंतिम रूप से स्काॅलरशिप के लिए चयन किया जाता है। अखिल भारतीय स्तर पर चयनित प्रतिभाशाली छात्रों को रिसर्च स्तर तक की उच्च शिक्षा का सम्पूर्ण खर्चा भारत सरकार इन मेधावी छात्रों को प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि विगत अनेक वर्षो से राष्ट्रीय प्रतिभा खोज की मुख्य परीक्षा में लखनऊ से चयनित छात्रों में सर्वाधिक छात्र अकेले सी.एम.एस. से चुने जाने का गौरव प्राप्त करते आ रहे हैंै।
श्री शर्मा ने बताया कि सी0एम0एस0 ने अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक गुणों से युक्त संतुलित शिक्षा प्रदान करने वाले विद्यालय के रूप में अपनी अलग पहचान बनायी है। इस स्वस्थ शैक्षिक वातावरण का जीता जागता प्रमाण सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों का राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में लखनऊ से सर्वाधिक संख्या में चुना जाना है। श्री शर्मा ने कहा कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को संतुलित व्यक्तित्व का धनी व ‘टोटल क्वालिटी पर्सन’ बनाने हेतु सतत प्रयत्नशील है एवं इसी का प्रतिफल है कि सी.एम.एस. छात्र देश-विदेश की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित होकर प्रदेश व देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in