एक्स्ट्रा शाॅट्स चैलेन्ज

Posted on 15 September 2011 by admin

dsc_0011अग्रणी हिन्दी मूवीज एवं स्पेशल इवेंट्स चैनल मैक्स अपनी नवीनतम पेशकश ‘एक्स्ट्रा शाॅट्स चैलेन्ज‘ के साथ अपने दीवानो का मनोरंजन करने के लिये तैयार है, यह चुलबुली अभिनेत्री दिव्या दत्ता की मेजबानी में पेश किया जाने वाला एक अनूठा ओरिजिनल फाॅर्मेट क्विज शो है।

फिल्म प्रेमियों के लिये एक्स्ट्रा शाॅट्स का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है, खासकर उनके लिये जो मैक्स पर नियमित रूप से फिल्म देखते हंै। एक्स्ट्रा शाॅट्स चैलेन्ज पहला और अपने तरह का अनूठा फिल्म क्विज शो है, जो निश्चित रूप से आप के फिल्मी ज्ञान की परीक्षा लेगा।

तीन जुनूनी फिल्म प्रेमी फिल्मों एवं पर्दे के पीछे की घटनाओं से संबंधित अपने ज्ञान का इस्तेमाल कर एक त्रिचक्रीय मुकाबले में एक दूसरे को पटकनी देने की कोशिश करेंगे। पहला चक्र एक निष्कासन चक्र होगा, जिसमें सबसे कम अंक हासिल करने वाला प्रतिभागी निष्कासित हो जायेगा तथा अन्य दो प्रतिभागी दूसरे चक्र में प्रवेश कर जायेंगे। दूसरे चक्र के प्रश्नों को फिल्म स्टार्स के साथ रिकार्ड किये गये क्लिप्स के द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। इसके बाद फाइनल मुकाबले की बारी आयेगी और इसमें एक रैपिड फायर बजर राउंड में 90 सेकेंड के अंदर अनेक प्रश्नों का उत्तर देना होगा और इसमें निगेटिव स्कोरिंग भी होगी। अंत में सबसे अधिक ‘बाॅक्स आॅफिस कलेक्शंस’ वाला प्रतिभागी विजेता घोषित किया जायेगा। इस शो का प्रस्तुतकर्ता लक्स है तथा इसका प्रायोजक कोहिनूर बासमती राइस है एवं इसका प्रसारण प्रत्येक रविवार को रात्रि 8.30 बजे केवल मैक्स पर किया जायेगा।

इस लाॅन्च पर टिप्पणी करते हुये श्री नीरज व्यास, ईवीपी एवं बिजनेस प्रमुख, मैक्स, ने कहा कि, ‘‘एक्स्ट्रा शाॅट्स अत्यंत लोकप्रिय एवं व्यापक रूप से प्रशंसित रहा है तथा यह मैक्स का पर्याय बन गया है। एक्स्ट्रा शाॅट्स चैलेन्ज इस ब्रांड का एक विस्तार है जो मैक्स की प्रोग्राम संबंधी खोजपरकता को आगे बढ़ायेगा तथा अपने करोड़ों दर्शकों के फिल्म देखने के अनुभव को समृ़द्ध करेगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि दर्शक दिव्या दत्ता के साथ इस शो का भरपूर लुत्फ उठायेंगे।’’

एक्स्ट्रªा शाॅट्स चैलेन्ज में अपनी भूमिका का वर्णन करते हुये दिव्या दत्ता ने कहा कि, ‘‘मैं अग्रणी हिन्दी मूवी चैनल्स में से एक मैक्स के साथ संबद्ध होकर अत्यधिक रोमांचित महसूस कर रही हूं। एक जोरदार फिल्म प्रेमी होने के नाते यह मेरे लिये अपने फिल्मी जुनून को अभिव्यक्त करने का उपयुक्त मंच है। इस शो के माध्यम से मैं फिल्मों की अज्ञात बातों, फीचर्स, तथ्य एवं फिल्मों व फिल्मी सितारों के पर्दे के पीछे के राज का खुलासा कर लोगों को रोमांचित कर दंूगी, जिसके विषय में वह जानने के लिये लालयित रहते हैं।’’

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in