Categorized | लखनऊ.

आए दिन आमजन पर गोली चलाए जाने की घटना अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण

Posted on 15 September 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कन्नौज में हुई पुलिस द्वारा गोलीकांड में सरकार के तानाशाहीपूर्ण रवैया का द्योतक बताते हुए इसे प्रशासनिक विफलता का प्रतीक बताया। निरंकुश पुलिस द्वारा आए दिन आमजन पर गोली चलाए जाने की घटना अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा श्री भारती को कन्नौज जाते समय विल्हौर थाने के पास गिरफ्तार किया गया जबकि प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही को कन्नौज जाते समय गुरूदेव पैलेस के चौराहे पर वरिष्ठ नेताओं के साथ गिरफ्तार किया गया।

पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी से जनता में आक्रोश है, समाचार सुनते ही कार्यकर्ताओं ने जिलो-जिलों में प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, विनय कटियार, वरिष्ठ नेता लाल जी टण्डन, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने सरकार की हठधर्मितापूर्ण कार्रवाई की निन्दा करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। मुख्यमंत्री के तानाशाहीपूर्ण रवैया के कारण प्रदेश में अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है। पुलिस निरंकुश हो गई है।

प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने गिरफ्तारी के समय पत्रकारों से कहा कि इस हठधर्मी एवं तानाशाही सरकार से आम जनता त्रस्त हो गई है। जहां तहां निरीह जनता पर पुलिस फायरिंग कर रही है। इस सरकार पर से जनता का विश्वास उठ गया है। यह सरकार जितनी जल्दी चली जाए प्रदेश के लिए अति उत्तम होगा। प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्रदेव ंिसह, मंत्री मेजर सुनील दत्त द्विवेदी समेत सैकड़ों लोगों की गिरफ्तारी को पार्टी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि अब इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पार्टी ने पुलिस गोलीकांड से मृतक परिजनों को 15 लाख रूपया, घायलों को 5 लाख रूपया की मद्द देने के साथ ही दोषी पुलिसजनों के विरूद्ध आपराधिक मुकदमा कायम करने की मांग की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in