Categorized | लखनऊ.

सुराज यात्रा

Posted on 10 September 2011 by admin

राष्ट्रीय लोकदल द्वारा प्रदेश में भ्रष्टाचार, कदाचार और कुव्यवस्था के विरोध में की जा रही ‘‘चैधरी अजित सिंह सुराज यात्रा’’ के दशवें दिन आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रालोद कार्यकर्ताओं ने रालोद की प्रदेशीय मुख्यालय से लखनऊ शहर में जनजागरण हेतु सुराज यात्रा की शुरूआत की, राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव श्री अनिल दुबे ने सुराज यात्रा को झण्डी दिखाकर व यात्रियों को पार्टी का झण्डा देकर रवाना किया।
इस अवसर पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री अनिल दुबे ने कहा कि उ0प्र0 में बसपा सरकार पतन की ओर अग्रसर है। नित्य सरकार के मंत्री और विधायकों के नाम लगातार किसी न किसी घोटाले में उजागर हो रहे हैं। कानून एवं व्यवस्था पर सरकार निरन्तर अपनी पकड़ खोती जा रही है। भ्रष्टाचार का विरोध कर रहे वकीलों पर लखीमपुर में प्रशासनिक संरक्षण में गोली चलाई जा रही है भ्रष्टाचार चरम पर है जिसका उदाहरण श्री अन्ना हजारे द्वारा किये गये आन्दोलन को मिला अपार जन समर्थन है। प्रदेश को राजनैतिक सुच्चता और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने तथा समाज के अति पिछड़े/अति दलितों तथा समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मानयुक्त जीवन देने की चैधरी अजित सिंह संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का उन्होने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया।
युवा रालोद के प्रदेश महासचिव श्री संजयलाल बालमीकि, विवेक बाल्मीकि, नगर अध्यक्ष श्री उमर अली, श्री नीरज भारती, श्री टिंकू आजाद के नेतृत्व में शुरू हुई पथ यात्रा लखनऊ में अलग-अलग जन जागरण अभियान करेगी। इस अवसर पर रालोद के प्रदेश सचिव प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल, वसीम हैदर, चैधरी भूपाल सिंह, मनोज सिंह चैहान, रमावती तिवारी, सफीक सिद्दीकी आदि प्रमुख थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in