Categorized | लखनऊ.

अन्तर्राष्ट्रीय भूगोल ओलम्पियाड ‘‘जियोफेस्ट इण्टरनेशनल-2011’’ का भव्य उद्घाटन

Posted on 10 September 2011 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर (तृतीय कैम्पस) द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय भूगोल ओलम्पियाड ‘‘जियोफेस्ट इण्टरनेशनल-2011’’ का भव्य उद्घाटन आज सायं सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्रों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की इन्द्रधनुषी छटा एवं हरित क्रान्ति के आहवान के बीच माॅरीशस, बुल्गारिया, नेपाल व देश के विभिन्न प्रान्तों से पधारे प्रतिभागी छात्रों व टीम लीडरों की उपस्थिति ने वसुधैव कुटुम्बकम का अनूठा दृश्य उपस्थित किया। समारोह का शुभारम्भ सर्व-धर्म तथा विश्व शांति प्रार्थना से हुआ। इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्रों ने वल्र्ड पार्लियामेन्ट की अनूठी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया जिसके माध्यय से छात्रों ने विश्व की ज्वलन्त समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया। देश-विदेश की प्रतिभागी छात्र टीमों, उनके शिक्षकों तथा विशेषज्ञों के सम्मान में भारतीय लोक गीतों का आलोक बिखरते शिक्षात्मक एवं प्रेरणादायी सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया तथापि  इस अवसर पर प्रतिभागी टीमों ने एक अनूठे अंदाज में अपना परिचय प्रस्तुत किया। इससे पहले मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री डी.एस. मिश्रा, आई.ए.एस., ने ज्ञान का दीप प्रज्वलित कर ‘‘जियोफेस्ट इण्टरनेशनल-2011’’ का विधिवत उद्घाटन किया।
geofest_participants
इस अवसर पर अपने उद्घाटन भाषण में देश-विदेश से पधारे बाल भूगोलविदों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री डी. एस. मिश्रा, आई.ए.एस., ने कहा कि आपसे समाज को बहुत अपेक्षायें हैं और इन अपेक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरना आपका नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि भूगोल जैसे महत्वपूर्ण विषय का ज्ञान प्राप्त करके अनेक विश्वव्यापी समस्याओं का हल खोजा जा सकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस आयोजन से बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम व पर्यावरण को शुद्ध और स्वच्छ रखने की भावना जागृत होगी। श्री मिश्रा ने आगे कहा कि धरती के प्राकृतिक संसाधन सभी के लिए हैं, इनका बंटवारा नहीं होना चाहिए। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया वे अपनी प्रतिभा का उपयोग मानव जाति की सेवा एवं विश्व शान्ति के लिए करें।
इससे पहले ‘जियोफेस्ट इण्टरनेशनल-2011’ के अन्तर्गत लखनऊ की सरजमीं पर आयोजित हरित क्रान्ति के इस अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर देश-विदेश से पधारे छात्र आज अपरान्हः सत्र में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में पत्रकारों  से मिले और दिल खोलकर अपने विचार रखे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए ली बोकेज इण्टरनेशनल स्कूल, माॅरीशस के छात्रों ने कहा कि जियोफेस्ट हम छात्रों को प्रकृति की विशालता, व्यापकता व सौन्दर्य से तो परिचित कराता ही है अपितु यह पर्यावरण संरक्षण की महत्ता व अनिवार्यता से समस्त विश्ववासियों को अवगत कराने का सशक्त
माध्यम भी है। इसी प्रकार बुल्गारिया से पधारे दल का कहना था कि जियोफेस्ट की प्रतियोगिताओं के माध्यम से विश्व शान्ति एवं विश्व एकता का मकसद भी पूरा होगा, जिससे एक देश दूसरे देश के करीब आने का सुअवसर प्राप्त होगा। नेपाल के आर्निको हायर सेकेण्डरी स्कूल से पधारे छात्र सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी के विश्व एकता व विश्व शान्ति के विचारों से काफी प्रभावित दिखे। इन छात्रों का कहना था कि पर्यावरण की समस्या किसी एक देश तक सीमित नहीं है अपितु विश्व के देशों के एक साथ बैठकर इस पर विचार विमर्श करना होगा। इन छात्रों ने कहा कि हम जियोफेस्ट में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए तो आये ही हैं, साथ ही लखनऊ की तहजीब और यहाँ के एतिहासिक व प्राकृतिक स्थलों को देखने की भी हमारी दिली तमन्ना है। देश के विभिन्न भागों से पधारे छात्रों ने भी दिल खोलकर पत्रकारों से बातचीत की और अपने विचार रखे।
”जियोफेस्ट इण्टरनेशनल-2011“ की संयोजिका एवं सी.एम.एस. महानगर (तृतीय कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रेमा सुब्रमणियम ने पत्रकारों को बताया कि इस भूगोल ओलम्पियाड को आयोजित करने का उद्देश्य देश-विदेश के छात्रों में साफ-सुथरी तथा हरी-भरी धरती को निर्मित करने का उत्साह जगाना है। उन्होंने कहा कि इस चार दिवसीय ओलम्पियाड के माध्यम से भावी पीढ़ी को धरती को हरा-भरा रखने एवं पर्यावरण संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए उत्साहित किया जायेगा। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पियाड के माध्यम से देश-विदेश के छात्रों में प्रकृति के प्रति प्रेम व पर्यावरण को शुद्ध और स्वच्छ रखने की भावना जागृत होगी। उन्होंने कहा कि इस ओलम्पियाड में देश-विदेश के छात्र जिस जोश व उमंग के साथ ये छात्र भाग ले रहे हैं, उससे यह स्पष्ट है कि भावी पीढ़ी मानव जाति के अस्तित्व की सुरक्षा हेतु ईश्वर प्रदत्त धरती को साफ-सुथरा तथा हरा-भरा बनाये रखने हेतु जागरूक हो रही है।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. महानगर (तृतीय कैम्पस) के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय जियोग्राफी ओलम्पियाड ‘जियोफेस्ट इण्टरनेशनल-2011’ का आयोजन 10 से 13 सितम्बर तक सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में किया जा रहा है। इस अन्तर्राष्ट्रीय भूगोल ओलम्पियाड में माॅरीशस, नेपाल, श्रीलंका, बुल्गारिया एवं भारत के लगभग 500 बाल भूगोलविद् विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं जैसे क्रिएट योर टेस्ट, जियोटून, माडल डिस्प्ले, जियोक्विज, जियोटेक, जियोटाॅक, वाइस एण्ड विजन आदि के माध्यम से अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराने के साथ ही विश्व एकता, विश्व शान्ति व वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को साकार रूप प्रदान कर रहे हैं।
श्री शर्मा ने बताया कि ‘‘जियोफेस्ट इण्टरनेशनल 2011’’ में प्रतियोगिताओं का दौर कल प्रातः 10.00 बजे से प्रारम्भ हो जायेगा जो कि 13 सितम्बर को भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सम्पन्न होगा। कल होने वाली प्रतियोगिताओं में नेशनल जियोग्राफी ओलम्पियाड का सेलेक्शन राउण्ड, जियोटाॅक, जियो टेक, जियो क्विज, माडल डिस्प्ले आदि प्रमुख हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in