Categorized | लखनऊ.

युवा-कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Posted on 10 September 2011 by admin

युवा-कल्याण अधिकारियों को सितम्बर 30 तक कार्यों को पूरा करने के निर्देश -युवा कल्याण मंत्री
वृत्तीय वर्ष 2008-09 का पैसा इस माह के अन्त तक न खर्च हुआ तो कड़ी कार्यवाही की चेतावनी

युवा-कल्याण मंत्री श्री अयोध्या प्रसाद पाल ने युवा-कल्याण निदेशालय के सभागार में आयोजित माह सितम्बर की समीक्षा बैठक में प्रदेश के सभी जिला युवा-कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने कार्यों को पूरी गम्भीरता और प्राथमिकता के साथ 30 सितम्बर तक हर हाल में पूरा कर लें। उन्हांेने सभी युवा-कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिया कि वृत्तीय वर्ष 2008-09 की शेष बची हुई धनराशि प्रत्येक दशा में इस माह के अन्त तक निर्माण कार्यों में लगाकर खर्च कर लें। श्री पाल ने कहा कि जिलाधिकारी ने उन्ही पैसों को रोका है जिनके कार्यों की गुणवत्ता में कमी पायी गयी है। आप सभी लोग अपने कार्यों को पूरी इमानदारी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से करे फिर भी यदि कोई परेशानी हो तो शासन को अवगत करायें।
प्रमुख सचिव श्री कुमार अरविन्द सिंह देव ने सभी युवा-कल्याण अधिकारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस माह के अन्त तक निर्माण कार्यों और 2008-09 का पैसा खर्च नहीं किया गया तो कड़ी कार्यवाही के लिए तैयार रहियेगा। श्री सिंह ने कहा कि सभी युवा-कल्याण अधिकारी वृत्तीय वर्ष 2009-10 का पैसा जनपद स्तरीय समिति से अनुमोदन प्राप्त कर पायका निधि में डाल लें।
चयनित ग्राम पंचायतों मंे से 50 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को 100 प्रतिशत पैसा दे दें जिससे निर्माण कार्य ज्यादा तेजी से हो सके। उन्होंने कहा कि इस माह के अन्त तक हर-हाल में प्रत्येक ग्राम पंचायत में क्रीड़ा श्री का चयन हो जाना चाहिए और ग्रामीण स्टेडियमों को ब्लाॅक को हैंड ओवर करें।
महानिदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि आप सभी लोग सुनिश्चित कर ले कि कहीं भी च्ण्त्ण्क्ण् के अप्रशिक्षित जवान न लगाये जायें और एक जगह पर 3 महीने से ज्यादा काम न लिया जायें और यदि ऐसा होता है तो आप सभी की सेलरी से पैसा काट के उन्हें भुगतान किया जायेगा। इस बात का भी आप सभी लोग विशेष ख्याल रखें कि कोई भी च्ण्त्ण्क्ण् जवान अनुसेवक और चैकीदार के रूप में काम न करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in