Categorized | लखनऊ.

प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Posted on 10 September 2011 by admin

  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वितरित होने वाले खाद्यान्नों की मात्रा की जांच सुनिश्चित की जाये
  • बांट माप विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

उत्तर प्रदेश के उपभोक्ता संरक्षण एवं बांट माप मंत्री श्री रामहेत भारती ने विधिक बांट माप विज्ञान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि प्रवर्तन की कार्यवाही में और तेजी लाई जाये। विशेष रूप से पेट्रोल/डीजल पम्प, एल.पी.जी./सी.एन.जी., पी.सी.आर. (पैकेज में रखी वस्तुएँ), बिल्डिंग मेटीरियल आयल डिपो, थोक मिट्टी तेल विक्रेताओं सरकारी सस्ते गल्ले एवं मिट्टी तेल की दुकानों तथा मोबाइल किट से धर्मकांटों की जांच आकस्मिक रूप से सुनिश्चित की जाये।
श्री भारती आज यहाँ बापू भवन में उपभोक्ता संरक्षण, बांट माप विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रवर्तन की कार्यवाही के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वितरित होने वाले खाद्यान्न की ब्लाॅक गोदामों से कोटेदार को निकासी के समय उसकी मात्रा की चेकिंग की जाये। उन्हांेने यह भी निर्देश दिये कि टोल फ्री नं0 1800-180-5512 पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्रथमिकता के आधार पर कराया जाये तथा जाँच मंे पाई गई सही शिकायतों पर सम्बन्धित अधिकारियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाये।

श्री भारती ने कहा कि राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के डिपो व्यवसाय में 2011-12 के लिए निर्धारित लक्ष्य 140 करोड़ रुपये की प्राप्ति सुनिश्चित की जाये। उन्हांेने मंहगाई मूल्य नियंत्रण के दृष्टिगत दालों की आपूर्ति एवं वितरण प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियांे को दिये।

बैठक में प्रमुख सचिव बांट माप श्री बी.एस. मुल्लर ने निर्देश दिये कि उपभोक्ता हित में दवा व्यवसाय का विस्तार किये जाने हेतु चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग से सम्पर्क कर प्रभावी कार्यवाही की जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in