Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के 6 विशिष्ट खिलाड़ियों को लक्ष्मण एवं रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार

Posted on 10 September 2011 by admin

खेलों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

उत्तर प्रदेश के खेल-कूद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अयोध्या प्रसाद पाल ने आज के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल में एक भव्य समारोह में प्रदेश के 6 विशिष्ट खिलाड़ियों को लक्ष्मण एवं रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र, कास्य प्रतिमा और 50 हजार रुपये नकद प्रदान किया। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में श्री अमित चैधरी जिला मेरठ, बाॅडीबिल्डिंग, श्री विवेक मिश्रा जिम्नास्टिक, इलाहाबाद, श्री रतीश कुमार पाण्डेय वाराणसी, हैण्डबाल, श्री जसमेर सिंह पानीपत, कबड्डी कुं. सुकन्या मिश्रा एथलेटिक्स, कानपुर, कुं0 सृष्टि सिंह, ताइक्वाण्डो इलाहाबाद शामिल है। इन सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने खेल में प्रदेश, देश और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर खेल मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा खेल के मैदान विकसित किये जाये और अच्छे खेल के उपकरण उपलब्ध कराये जायें, ताकि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी गाँव और जिलों से निकल कर आयें और अपने-अपने खेलों में विशिष्ट योगदान देकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में आने वाली हर कठिनाई को दूर किया जायेगा।
प्रमुख सचिव श्री कुमार अरविन्द सिंह देव ने कहा कि इस बार पुरस्कार देने में देर हो गयी है, लेकिन भविष्य में प्रयास होगा कि प्रत्येक वर्ष खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को ही इन पुरस्कारों का वितरण किया जाये। उन्होंने खिलाड़ियों में उम्मीद जतायी कि वे और अच्छा प्रदर्शन करके देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। पुरस्कार वितरण से पूर्व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्री आर.पी. सिंह और श्री ए.के. बनौधा ने खेल मंत्री और प्रमुख सचिव को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी और विभिन्न जिलों से आये क्रीड़ा अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in