Categorized | लखनऊ.

बी0एस0पी0 के विधायक श्री दशरथ प्रसाद चैहान पार्टी से निलम्बित

Posted on 10 September 2011 by admin

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उ0प्र0 की मुख्यमंत्री माननीया सुश्री मायावती जी ने सन्तकबीर नगर जिले के हैसर बाजार विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित बी0एस0पी0 के विधायक श्री दशरथ प्रसाद चैहान को अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण बी0एस0पी0 से निलम्बित कर दिया है।
बी0एस0पी0 के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री चैहान ने अपने क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण में कोई रूचि नहीं ली जिसके बारे में लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं। वे अपने व्यक्तिगत कार्यों और पार्टी विरोधी गतिविधियों में निरन्तर लिप्त रहे। उन्होंने पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों पर भी कोई ध्यान नहीं दिया और उनका पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी कोई तालमेल नहीं बन पाया। इनके बारे में लगातार मिल रही इस तरह की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए इन्हें पार्टी से निलम्बित कर दिया गया है।
प्रवक्ता ने कहा कि बी0एस0पी0 एक अनुशासन प्रिय राजनीतिक पार्टी है जो पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करता। उन्होंने कहा कि अपने निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में रुचि न लेने, बी0एस0पी0 की नीतियों और विचारधारा के अनुसार आचरण न करने और अपने ही स्वार्थों को तरजीह देने के कारण श्री चैहान को निलम्बित किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in