Categorized | लखनऊ.

25 सितम्बर को सभी विधानसभा क्षेत्रों में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान दिवस के रूप में मनाएगी

Posted on 10 September 2011 by admin

img_1779भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने प्रदेश भर से आए जिलाध्यक्षों तथा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के पश््चात बैठक में तय किए गए कार्यक्रमों की घोषणा की है। श्री शाही ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि पार्टी ने पूज्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिन 25 सितम्बर को सभी विधानसभा क्षेत्रों में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान दिवस के रूप में मनाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर के बीच पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में गरीब बस्तियों में सेवा और सहभोज का कार्यक्रम करेंगे तथा 12 से 19 सितम्बर तक प्रदेश में खाद की कमी और कालाबाजारी को लेकर ब्लाक तथा तहसील मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे तथा ज्ञापन देंगे। जिसमें पार्टी के स्थानीय सभी नेता तथा उपलब्धता के अनुसार प्रदेश नेतृत्व के लोग रहेेंगे। 29 सितम्बर को पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग का तथा 30 सितम्बर को अनुसूचित वर्ग के लोगों का एक बड़ा कार्यक्रम लखनऊ में घोषित किया गया है। आदिवासी, बनवासी लोगों का एक बड़ा कार्यक्रम सोनभ्रद जनपद के राबटर्स गंज में 15 अक्टूबर को एवं 9 अक्टूब को प्रजापति सम्मलेन, 11 अक्टूबर को महर्षि बाल्मिकी जयन्ती धूमधाम से मनाने का निर्णय किया गया है। इसी तरह भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश भर में नव मतदाता सम्मान समारोह आयोजित करेगा।
श्री शाही ने कहा कि वर्तमान बसपा सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों का एकमात्र उद्देश्य भ्रष्टाचार और लूट है।  प्रदेश की मंत्रियों में इस बात की होड़ लगी है। प्रत्येक दो-तीन माह में कोई न कोई मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप कीजांच दोषी पाया जा रहा है। श्री शाही ने कहा कि पार्टी ने बसपा सरकार के 100 घोटालों की जो सूची जारी की थी वह एक के बाद क प्रमाणित होती जा रही है। अवधपाल यादव के बाद बादशाह सिंह और सुभाष पाण्डेय के विरूद्ध लगे आरोपों को लोकायुक्त ने अपनी जांच में प्रथम दृष्टतया दोषी पाया है। श्री शाही ने कहा प्रदेश की बदहाली सरकार के इसी भ्रष्टाचार का नतीजा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने निकाय चुनाव पर प्रदेश निर्वाचन आयोग की तैयारी के बावजूद चुनाव पर टालमटोल और निकायों को अधिकारियों के हाथ सौंपने की साजिश के खिलाफ जिलाध्यक्षों की बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया है कि जिसमें मांग की गई है कि निकाय चुनाव समय से कराए जांए।
भाजपा अध्यक्ष ने पे्रस द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि पार्टी किसी भी भ्रष्टाचार में लिप्त किसी व्यक्ति को पार्टी में न तो शामिल करेगी और न चुनाव लड़ाएगी। आज भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक गेंदा लाल गुप्ता, अलीगंज एटा, शिवशरण शर्मा बरेली को श्री शाही ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। बैठक में जिलाध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारियों सहित मुख्य रूप सेे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, मुख्तार अब्बास नकवी, विनय कटियार, राष्ट्रीय नेता उमा भारती, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल जी, राष्ट्रीय महामंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, संतोष गंगवार, प्रदेश सहप्रभारी राधा मोहन सिंह, सौदान सिंह, संजय जोशी, डा0 रमापति राम त्रिपाठी, हृदयनाथ सिंह, राकेश जैन, विन्ध्यवासिनी कुमार आदि प्रमुख नेता उपस्थित थेे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in