Categorized | लखनऊ.

होमगार्ड्स का दैनिक भत्ता तत्काल प्रभाव से 140 रूपये से बढ़ाकर 160 रूपये किया गया

Posted on 10 September 2011 by admin

होमगार्ड्स कर्मियों का दैनिक भत्ता तत्काल प्रभाव से 140 रूपये से बढ़ाकर 160 रूपये किया गया है। यह जानकारी होमगाडर््स एवं प्रान्तीय रक्षा दल मंत्री श्री वेदराम भाटी ने आज यहाॅ विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में दी।
श्री भाटी ने मण्डलीय होमगाडर््स कमान्डेन्ट्स को निर्देश दिये कि आडिट आपत्तियों का निस्तारण नियत तारीख को समयबद्ध तरीके से शीघ्र कराया जाय। उन्होंने कहा कि अधिकारी समीक्षा बैठक में प्रत्येक बिन्दु पर तैयारी करके आयें। बैठक में होमगाडर््स के प्रत्यावेदनों व अवैतनिक अधिकारियों के प्रकरणों के निस्तारण पर भी विचार विमर्श किया गया तथा जिलों में लम्बित प्रकरणों के निस्तारण हेतु बैठकों के आयोजन पर बल दिया गया।
बैठक में डी0जी0 श्री देवराज नागर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in