Categorized | लखनऊ.

धान खरीद वर्ष 2011-12 के संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से पूरी कर ली जायें

Posted on 10 September 2011 by admin

ऽ    बोरों एवं धन की समुचित व्यवस्था हर केन्द्र में
सुनिश्चित की जाये
ऽ    डाटा डिजिटाइजेशन का शत-प्रतिशत कार्य 30 सितम्बर तक हरहाल में पूर्ण कर लिया जाये
ऽ    अपात्र बी0पी0एल0/अन्तयोदय राशन कार्डों के सत्यापन कार्य में तेजी लाई जाये

उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री श्री राम प्रसाद चैधरी ने निर्देश दिये हैं कि आगामी 01 अक्टूबर से शुरू होने वाली धान खरीद से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से पूरी कर ली जायें ताकि निर्धारित लक्ष्य पूरा हो सके और किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े तथा अधिक से अधिक किसान सरकारी क्रय केन्द्रों पर अपने धान को बेच सकें।
श्री चैधरी आज यहाॅ जवाहर भवन में खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों, समस्त मण्डलों के उपायुक्त खाद्य, संभागीय खाद्य नियंत्रकों एवं समस्त क्रय एजेंसियों के साथ धान खरीद, 2011-12 के संबंध में की जा रही तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सभी सम्भागों में धान खरीद हेतु नियुक्त प्रभारी अधिकारियों, धान क्रय केन्द्रों के चयन, धान की परिवहन दरों का निर्धारण, धान की हैण्डलिंग एवं परिवहन ठेकेदारों की नियुक्ति, क्रय केन्द्रों पर धनराशि व बोरों की उचित व्यवस्था, चावल मिलों का चयन व धान क्रय केन्द्रों का मिलों से सम्बद्धीकरण, नमीमापक यंत्र, इलेक्ट्रानिक कांटा, पैडी विनोवर की स्थिति आदि की विस्तार से समीक्षा की।
श्री चैधरी ने वर्ष 2011-12 में कस्टम लेवी चावल के भण्डारण हेतु प्रस्तावित भण्डारण कार्यक्रम तथा खाद्य विभाग द्वारा वर्ष 2011-12 में डिलीवरी हेतु अवशेष गेहूॅ एवं एजेंसीवार क्रय की स्थिति, धान खरीद वर्ष 2008-09, 2009-10 एवं 2010-11 में खाद्य विभाग के अवशेष सी0एम0आर0 की स्थिति की भी समीक्षा की।
बैठक में बताया गया कि बी0पी0एल0/अन्त्योदय श्रेणी के 99 प्रतिशत तथा ए0पी0एल0 श्रेणी के लगभग 69 प्रतिशत राशन कार्डों का डाटा डिजिटाइजेशन कराया जा चुका है।
श्री चैधरी ने निर्देश दिये कि आगामी 30 सितम्बर तक डाटा डिजिटाइजेशन का शत प्रतिशत कार्य हरहाल में पूर्ण कर लिया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि राशन कार्डों के सत्यापन कार्य में तेजी लायी जाये तथा बी0पी0एल0/ अन्त्योदय श्रेणी के अपात्र राशन कार्डों को निरस्त करने उनके स्थान पर पात्र परिवारों को राशन कार्ड निर्गत किया जाये।
बैठक में बताया गया कि प्रदेश में वर्तमान में कुल 73026 उचित दर विक्रेता हैं, जिनमें अनुसूचित जाति के 16796 के लक्ष्य के सापेक्ष 17397 उचित दर विक्रेता नियुक्त किये जा चुके हैं।
बैठक में उचित दर दुकानों की नियुक्ति/निलम्बन एवं सम्बद्धीकरण, जनहित गारण्टी अध्यादेश, मा0 कांशीराम शहरी आवास योजना आदि की विस्तृत समीक्षा की गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in