संगीत प्रेमियों को दुर्लभ उपकरणों - रबाब, जलतरंग और नदास्वरम के अनूठे अनुभव मिलेंगे

Posted on 10 September 2011 by admin

आईडिया जलसा यह सब ज़ी टीवी पर 11 सितंबर को दिन में 10.30 बजे पेश करेगा

1-photographs-of-idea-jalsa-11th-sept-2011तीन अपेक्षाकृत अनजाने संगीत उपकरणों - रबाब, जलतरंग और नदास्वरम की एक झलक पाइए। ज़ी टीवी पर आईडिया जलसा देखिए। 11 सितंबर 2011 को दिन में 10.30 बजे। इसे रात 11.30 बजे दोबारा प्रसारित किया जाएगा।

दुर्लभ उपकरण रबाब को इसकी शानदार संगीत के लिए जाना जाता है और आपके लिए कलाकार चिन्टू सिंह इसे पेश करेंगे। इनके साथ आप युवा उस्ताद सिद्धेश को लाजवाब जलतरंग की मधुर धुन निकालते सुन और देख सकते हैं।

नदास्वरम भी ऐसे ही दुर्लभ उपकरणों में एक है। दक्षिण भारत के त्यौहारों और मंदिरों में इसे महŸवपूर्ण मौके पर बजाया जाता है। आईडिया जलसा में जानेमाने संगीतकार एमकेएस शिवा इसे प्रस्तुत करेंगे।

आर्ट एंड आर्टिस्ट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड तथा इंडियन म्युजिक ऐकेडमी की पिछली श्रृंखला को संगीत के कद्रदानों ने खूब पसंद किया था और इसी से प्रेरित होकर एक बार फिर यह सीरिज पेश की जा रही है। इस बार भी श्रृंखला को अन्नू कपूर और दुर्गा जसराज की जोड़ी प्रस्तुत करेगी। इनलोगों ने बेहद लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम अंताक्षरी की शुरुआत की थी जो 1990 के दशक में सबसे लोकप्रिय शो था।

आईडिया जलसा - म्युजिक फाॅर सोल की अवधारणा दुर्गा जसराज की है और आर्ट एंड आर्टिस्ट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने प्रोड्यूस किया है। इसने खुद को भारतीय संगीत के सभी रूपों के लिए अकेले सबसे बड़े प्लैटफाॅर्म के रूप में स्थापित कर लिया है। यह एक अनूठा प्रदर्शन आधारित फाॅर्मैट शो है जो जानी-मानी हस्तियों, कलाकारों, युवा उस्तादों और नई प्रतिभाओं को एक मंच पर लाता है ताकि भारतीय संगीत के समृद्ध और विविध रूपों को प्रस्तुत किया जा सके।

आईडिया जलसा वीडियो और अपडेट के लिए कृपया हमारे वेबसाइट www.imaindia.in पर लाॅग आॅन करें और इसके नए फेसबुक वेबसाइट www.facebook.com/ideajalsamusicforthesoul पर आएं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in