राइजिं़गः रीबिल्डिंग ग्राउंड ज़ीरो

Posted on 10 September 2011 by admin

स्टीवन स्पीलबर्ग और डिस्कवरी चैनल प्रस्तुत कर रहे हैं
एक विशेष श्रृंखला जो ग्राउंड ज़ीरो के ऐतिहासिक पुर्ननिर्माण को दिखा रही है

aerial-view-of-ground-zerolएग्जीक्यूटिव प्राॅड्यूसर स्टीवन स्पीलबर्ग और डिस्कवरी चैनल एक कहानी प्रस्तुत कर रहे हैं जो अंध्ेरे से उजाले, निराशा से आशा और दुःस्वप्न से जन्मे एक खूबसूरत सपने को सजीव बना रही है। राइजिं़गः रीबिल्डिंग ग्राउंड ज़ीरो का प्रसारण 12 से 17 सितम्बर तक हर रात 9 बजे डिस्कवरी चैनल पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उन पुरूषों और महिलाओं को दिखाया जा रहा है जिन्होंने एक पवित्रा स्थान को पुर्ननिर्मित और बहाल करने की ठान रखी है। वे 104 मंजिल का एक नया वल्र्ड ट्रेड सेंटर बनाने के प्रति कृतसंकल्प हैं।
राइजिं़गः रीबिल्डिंग ग्राउंड ज़ीरो को 11 सितम्बर की दसवीं बरसी पर दिखाया जा रहा है । यह निर्माताओं, योजनाकारों और स्वप्न दृष्टाओं की हिम्मत, जोश और कल्पना की कहानी प्रस्तुत रहा है, जो दुख में एक साथ जुड़े हैं लेकिन साथ ही एक उद्देश्य के लिए एकजुट भी हैं। इस कार्यक्रम में लोहे का काम करने वाले वे लोग भी हैं जिन्होंने अपने भाइयों और दोस्तों को खोया, वे वास्तुकार भी जिन्होंने न्यूयाॅर्क सिटी के लिए एक नई सुबह का सपना देखा और वे परिवारों के वे सदस्य भी जो सुकून पाने की कोशिश में हैं। राइज़िंगः रीबिल्डिंग ग्राउंड ज़ीरो कार्यक्रम उन लोगों को एक स्थान पर ला रहा है जो अपनी पेशेवर जिंदगियों में सबसे बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ये चुनौतियां हैं निर्माण से जुड़ी डैडलाइन तक काम खत्म करना और मृतकों तथा उनके परिवारों के सम्मान को बहाल करना।
इस श्रृंखला के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए राहुल जौहरी, सीनियर वाइस प्रैज़िडैंट और जनरल मैनेजर, दक्षिण एशिया, डिस्कवरी नैटवक्र्स एशिया पैसिपिफ़क ने कहा, ‘‘राइजिं़गः रीबिल्डिंग ग्राउंड ज़ीरो इस प्रयास से जुड़ी जीवंतता को सलाम करता है और इस महानिर्माण परियोजना में लोगों के पेशेवर सम्मिलन की भावनापूर्ण दास्तानों को पेश कर रहा है। यह कार्यक्रम उन बहादुर लोगों के प्रति एक श्र(ांजलि है जिन्होंने 9/11 के हादसे में अपनी जानंे गंवाई, और जिन्होंने इस मैमोरियल को एक वास्तविकता में बदल दिया।’’
राइज़िंगः रीबिल्डिंग ग्राउंड ज़ीरो कार्यक्रम अमरीका में अंजाम दिए जाने वाले सबसे मुश्किल निर्माण कार्यों में से एक पर नजर डालता है। इस प्रयास में चार आसमान छूती इमारतें, एक परिवहन केन्द्र, एक संग्रहालय और एक मैमोरियल का निर्माण शामिल है और साथ ही मानव निर्मित एक सबसे बड़ा झरना भी है। इसी जगह पर और इसी समय इंजीनियरिंग से जुड़ी कुछ अभूतपूर्व चुनौतियां भी सामने आईं। राइज़िंगः रीबिल्डिंग ग्राउंड ज़ीरो कार्यक्रम में डिजाइन से लेकर सामग्री, मनोभावों और उदास हृदयों तक को दिखाने के साथ-साथ उस टीमवर्क और नई-नई खोजों को भी प्रस्तुत किया जा रहा है जो योजनाकारी, समयब( कार्यक्रम और संयोजन से जुड़ी एक विशालकाय परियोजना को मुमकिन बनाने से जुड़ी रही हैं। यह विशेष श्रृंखला लोअर मैनहैटन के उन नागरिकों के नजरिये से इस स्थान के पुर्नजन्म पर भी नजर डालती है जो 9/11 की विनाशकारी घटना में जीवित बच गए थे और जिन्होंने अपने इस इलाके का पिफर से निर्माण किया है।
एक सप्ताह तक चलने वाला ये विशेष कार्यक्रम डिस्कवरी चैनल पर सोमवार,
12 सितम्बर से शुरू होकर शनिवार, 17 सितम्बर को समाप्त होगा और इसे हर रात
9 बजे दिखाया जाएगा।
द राइजिं़गः रीबिल्डिंग ग्राउंड ज़ीरो कार्यक्रम में न्यूयाॅर्क के वल्र्ड ट्रेड सैंटर वाले स्थान ग्राउंड ज़ीरो के ऐतिहासिक पुर्ननिर्माण को दिखाया जा रहा है, डिस्कवरी चैनल की ये दिलकश श्रृंखला आम लोगों की बहादुरी से भरी एक दास्तान है, इनमें इंजीनियर, निर्माणकर्मी, नगर योजनाकार और वास्तुकार शामिल हैं। इन लोगों ने मनोभावों और उद्देश्य से सराबोर एक असाधारण यात्रा को अंजाम दिया। कामगारों के सामने बेहद मुश्किल समस्याएं आती रहीं। 9/11 की तबाही के बाद ट्विन टावर्स वाली जगह पर जब इन्होंने ऐतिहासिक पुर्ननिर्माण शुरू किया तो ये समस्याएं भावनाओं के स्तर पर भी थीं और विज्ञान के स्तर पर भी। ग्राउंड ज़ीरो का निर्माण समाज के विभिन्न वर्गों को आपस में जोड़ता है, इन लोगों में कामगार, परिवारों के बचे हुए सदस्य, चुने हुए अध्किारी और प्रथम प्रतिक्रिया देने वाले लोग शामिल हैं जिन्होंने एक त्रासदी के बाद दुनिया के एक महानतम शहर को पिफर से बहाल करने के लिए एक साथ मिलकर काम किया।
राइजिं़गः रीबिल्डिंग ग्राउंड ज़ीरो सचमुच इंसान और तकनीकी कामयाबियों की एक गजब की दास्तान है।
डिस्कवरी चैनल के बारे में
डिस्कवरी चैनल, डिस्कवरी कम्यूनिकेशन्स का प्रमुख नैटवर्क है, यह दुनिया में गैर-कथात्मक कार्यक्रमों की उच्चतम गुणवत्ता कायम रखने के लिए समर्पित है और टेलीविजन पर सबसे क्रियाशील नैटवर्कों में से एक बना हुआ है। डिस्कवरी चैनल का शुभारंभ 1985 में हुआ था और अब यह एशिया-पैसिपिफक में 17 करोड़ 70 लाख सबस्क्राइबरों तक पहुंचता है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डिस्कवरी चैनल दुनिया के सबसे अध्कि वितरित होने वाले टेलीविजन ब्रैंडों में से एक है, यह 200 से अध्कि देशों में 42 भाषाओं में कुल मिलाकर 40 करोड़ 20 लाख सबस्क्राइबरों तक पहुंचता है। यह दर्शकों को अनेक विषयों पर उच्च गुणवत्ता वाले गैर-कथात्मक कार्यक्रम दिखाता है, इनमें प्रकृति, विज्ञान और टैक्नोलाॅजी, प्राचीन और समकालीन इतिहास, एडवैंचर, सांस्कृतिक और विषय आधरित वृतचित्रा शामिल हैं। और अधिक जानकारी के लिए देखें - www.discoverychannelasia.com

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in